वेडिंग स्टेज पर डॉगी की एंट्री, दुल्हन ने प्यार से उठाया तो छा गया VIDEO

सोशल मीडिया पर एक शादी का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अचानक एक डॉगी वेडिंग स्टेज पर पहुंच जाता है.
दुल्हन उसे प्यार से गोद में उठा लेती है और दूल्हे का मजेदार रिएक्शन लोगों का दिल जीत रहा है.

वेडिंग स्टेज पर डॉगी की एंट्री, दुल्हन ने प्यार से उठाया तो छा गया VIDEO
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं, तो कुछ इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इन दिनों एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी का एक खूबसूरत पल देखने को मिलता है. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर मेहमानों का स्वागत कर रहे होते हैं. तभी अचानक एक छोटा सा डॉगी चुपचाप स्टेज पर आ जाता है और दुल्हन के पास खड़ा हो जाता है. डॉगी को देखकर दूल्हा-दुल्हन दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. दुल्हन प्यार से उसे गोद में उठा लेती है, जबकि दूल्हा भी हाथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में उसे प्रणाम करता है.

Advertisment

स्टेज पर हुआ यह प्यारा सा पल वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत रहा है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि यह शादी का सबसे क्यूट मोमेंट है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shwetathakurofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कई यूजर्स कमेंट में दूल्हा-दुल्हन और डॉगी की इस प्यारी मुलाकात की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ