'डायरेक्टर मतलब आदित्य धर…', Ram Gopal Varma ने शेयर किया Dhurandhar 2 का पहला रिव्यू, बोले- 'शोले' से 100 गुना ज्यादा…

Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आ गया है. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है. आइए जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर क्या कहा है?

Dhurandhar 2 First review

Dhurandhar 2 First review. image credit- social media

Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए एकदम तैयार है. फिल्म को लेकर बेहद तगड़ा बज बना हुआ है. हर किसी को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आ गया है, जो राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया है. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का पहला रिव्यू देते हुए इसकी बेहद तारीफ की है और कहा है कि ये एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है. आइए जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने और क्या कहा है?

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया पहला रिव्यू

मशहूर डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में राम गोपाल ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू शेयर किया है. फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए राम गोपाल ने लिखा कि कल रात ‘धुरंधर 2’ को देखने के बाद इसका शानदार असर हो या फिर अनुमानित कमाई हो, दर्शकों की एक्साइटमेंट हो, सामाजिक असर हो,= सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, ये ‘शोले’ से 100 गुना ज्यादा शानदार फिल्म साबित होगी.

विज्ञापन

नए सिनेमाई दौर का जन्म- राम गोपाल

राम गोपाल ने आगे लिखा कि ये ‘मुगल-ए-आजम’ से लेकर अब तक की बनी सभी महान फिल्मों को टीवी शोज के जैसा फीका बना देगी. इतना ही नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि यह एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उन सबका पूरी तरह से खात्मा है.

डायरेक्टर मतलब आदित्य धर- राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल ने आगे लिखा कि अब ‘DIRECTOR’ शब्द की स्पेलिंग की शुरुआत ही आदित्य धर के नाम से होगी यानी डायरेक्टर मतलब आदित्य धर. यहां तक कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यही समझदारी होगी कि वे अपने सारे काम छोड़कर सबसे पहले ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने जाएं.

विज्ञापन

बड़ी ओपनिंग कर सकती है ‘धुरंधर 2’

गौरतलब है फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बेहद कमाल की है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म पहले दिन कितनी बड़ी ओपनिंग करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ