Dhurandhar 2 का नया गाना रिलीज, Shashwat Sachdeva के इस म्यूजिकल ट्रैक ने मचाया धमाल
Dhurandhar 2 New Song Release: कल यानी 19 मार्च, 2026 को धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है. इसी बीच धुरंधर 2 का नया गाना ‘मैं और तू’ रिलीज हो चुका है. शाश्वत सचदेवा ने इसे कंपोज किया है और जैस्मीन सैंडलस और रेबल ने अपनी आवाज दी है. इस गाने ने पूरा माहौल बना दिया है.
Dhurandhar 2 Full Music Album: धुरंधर 2: द रिवेंज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. कल यानी 19 मार्च, 2026 को आदित्य धर की ये फिल्म रिलीज होने वाली है. इसी बीच इसका नया गाना ‘मैं और तू’ (Main Aur Tu) रिलीज हो गया है, जिसे प्रसिद्ध संगीतकार शाश्वत सचदेवा (Shashwat Sachdev) ने कंपोज किया है. इस गाने को शाश्वत सचदेवा, जैस्मीन सैंडलस और रेबल ने अपनी आवाज दी है.
धुरंधर 2 के रिलीज से 2 दिन पहले 17 मार्च, 2026 को मुंबई में आयोजित किया गया, जहां पर फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी. इस फिल्म में शाश्वत सचदेवा द्वारा रचित कई धमाकेदार गाने मौजूद हैं, जिनमें से ‘मैं और तू’ (Main Aur Tu) गाना रिलीज हो चुका है. गाने में जैस्मीन की दमदार आवाज हर किसी को पसंद आ रहा है.
धुरंधर 2 की पूरी एल्बम में कई धांसू गाने मौजूद हैं. अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म का टाइटल ट्रैक आरी आरी (Aari Aari) भी रिलीज हुआ, जो कि बॉम्बे रॉकर्स के हिट गाने का रीमेक था. इसके अलावा जान से गुजरते हैं (Jaan Se Guzarte Hain): खान साब की आवाज में रिलीज हुआ. वहीं मन्न अटकया (Mann Atkeya) गाना वैभव गुप्ता और शहजाद अली द्वारा गाया गया है. जइए सजना (Jaiye Sajana) जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज की आवाज में सुनाई देगा.
धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पिछली फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रर्दशन किया था, जिसके बाद इसके सीक्वल से काफी उम्मीद रखी जा रही है. बता दें कि पूरे देश में धुरंधर 2 के रिलीज की उत्सुकता है. टिकट्स बुकिंग और स्क्रीन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.