MX Player पर ट्रेंड कर रही ये जासूसी फिल्म, तगड़े सस्पेंस के मामले में Dhurandhar की निकली बाप, कहानी देखकर हिल जाएगा दिमाग

Sankalp Web Series MX Player: इस समय हर जगह सिर्फ Dhurandhar 2 की ही चर्चा हो रही है. लेकिन Dhurandhar 2 रिलीज होने से पहले MX Player पर ये जासूसी फिल्म आपको बहुत मजेदार लग सकती है. ये इस धुरंधर की भी बाप फिल्म है, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. आइए जानते हैं.

_Sankalp web series
1 / 8
_Sankalp web series

विज्ञापन

धुरंधर 2 का क्रेज

धुरंधर 2 का क्रेज2 / 8

धुरंधर 2, कल यानी 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली है. रिलीज से पहले ही लोगों के बीच इसके लिए उत्साह देखकर बड़ी आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

MX Player पर धुरंधर जैसी फिल्म

MX Player पर धुरंधर जैसी फिल्म3 / 8

MX Player पर वैसी ही तगड़ी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसका नाम है 'संकल्प' (Sankalp) है. इसको प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है. 11 मार्च, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में सस्पेंस और गहरी राजनीति की झलकियां देखने को मिलेंगी.

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में4 / 8

संकल्प एक सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज है. इसमें नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं. बता दें कि यह उनका ओटीटी डेब्यू सीरीज है. सीरीज में संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज कबी और कुब्रा सैत जैसे बड़े कलाकार हैं. इसे आप MX Player पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इसमें कुल 10 एपिसोड्स हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी के बारे में

फिल्म की कहानी के बारे में5 / 8

फिल्म की कहानी पटना में गुरुकुल जैसी कोचिंग सेंटर से होती है, जिसमें नाना पाटेकर मात साहब' या कन्हैया लाल का किरदार निभा रहे हैं. वे एक स्मार्ट मेंटर हैं जो छात्रों को आईएएस, आईपीएस बनाने का वादा करते हैं. लेकिन असल में वे सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए पावर गेम खेलते हैं.

चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी चाल

चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी चाल6 / 8

उनकी स्ट्रैटेजी चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी है. एक तरफ उनका पुराना शिष्य आदित्य वर्मा (आईपीएस अधिकारी) है, जो अब उनके खिलाफ खड़ा हो जाता है. पूरी सीरीज में बदला, विश्वासघात, राजनीति और पावर का खेल चलता है. हर एपिसोड में आपको जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

सस्पेंस में धुरंधर से आगे

सस्पेंस में धुरंधर से आगे7 / 8

धुरंधर जैसी जासूसी फिल्म में भी सस्पेंस अच्छा था, लेकिन संकल्प में राजनीति और मानसिक खेल ज्यादा गहरा है. यहां कोई हीरो-विलेन नहीं, सिर्फ पावर और बदले की जंग है. दर्शक कह रहे हैं कि कहानी देखकर दिमाग हिल जाता है. ट्विस्ट इतने अनोखे हैं कि आप सोचते रह जाते हैं.

सीरीज की खासियत

सीरीज की खासियत8 / 8

इस पूरी सीरीज में आपको नाना पाटेकर की जबरदस्त एक्टिंग दिखेगी. इसके अलावा प्रकाश झा का मजबूत डायरेक्शन फिल्म को और मजबूत बनाता है. रियल लाइफ पॉलिटिक्स से आप काफी रिलेट कर पाएंगे. यह सीरीज आप MX Player पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. बता दें कि इसकी IMDb 6.0 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन