सांप को पकड़कर खेलती नजर आई निडर लड़की, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

सोशल मीडिया पर एक बहादुर लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना डर के सांप को पकड़ती और उसके साथ खेलती नजर आ रही है.
लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और लड़की की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सांप को पकड़कर खेलती नजर आई निडर लड़की, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सांप को पकड़ते और उसके साथ खेलते नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की छोटे से कमरे जैसी जगह में मौजूद है और वहां निकले सांप को बेहद फुर्ती से पकड़ लेती है. लड़की के चेहरे पर डर बिल्कुल नहीं दिखता और ऐसा लगता है कि उसे इस काम का अच्छा अनुभव है.

लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं क्योंकि आम तौर पर लोग जहरीले सांप से दूर ही रहते हैं, लेकिन इस लड़की ने बिना डर के सांप को संभाला और उसके साथ खेलने जैसी हरकतें की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @s___marwadi786 नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि मोहल्ले की बाकी लड़कियां छिपकली दिखते ही डर जाती हैं, लेकिन यह लड़की सांप के साथ खेल रही है.

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग हैं. किसी ने कहा कि यह धामण सांप है और जहरीला नहीं है, तो किसी ने लड़की की बहादुरी की तारीफ की. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि अगर यह लड़का होता तो शायद डर के मारे फुंफकार मार देता. लोग वीडियो देखकर पूछ रहे हैं कि आखिर यह बहादुर लड़की कौन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ