DeepVeer Video: रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह कर रहे थे कुछ ऐसा, दीपिका पादुकोण का रिएक्शन हुआ वायरल

DeepVeer Video: रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह कर रहे थे कुछ ऐसा, दीपिका पादुकोण का रिएक्शन हुआ वायरल

DeepVeer Video: रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह कर रहे थे कुछ ऐसा, दीपिका पादुकोण का रिएक्शन हुआ वायरल

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बार फिर सारी लाइम लाइट लूटकर सोशल मीडिया अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, बीती शाम मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में तमाम बी-टाउन सेलेब्स की तरह ये दोनों भी शामिल हुए और रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। मगर अपने लुक्स और स्टाइल से ज्यादा ये दोनों अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

कई पैपराजी पेजेस ने कपल के वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें रणवीर सिंह रेड कार्पेट पर अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन रणवीर सिंह (Deepika stares at Hubby Ranveer) के स्वैग से ज्यादा उस स्वैग पर दीपिका के रिएक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वाकई में ये दिल को छू लेने वाला है कि कैसे ये दोनों एक दूसरे को चीयर करते देखे जाते हैं।

विज्ञापन

रणवीर ने जहां कार्यक्रम के लिए शाइनी और फंकी को-सूट को चुना। तो वहीं दीपिका लाल रंग के पैंट सूट में बॉस लेडी की तरह नजर आईं। जब रणवीर पैप्स के लिए झूमते हुए पोज दे रहे थे तो एक कोने में खड़ी होकर दीपिका उन्हें निहार रही थीं और मंद मंद मुस्कुरा रही थीं।

https://www.instagram.com/reel/Ckymxias6Ft/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस वीडियो में रणवीर पर दीपिका का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजेंस भी कमेंट सेक्शन में जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने दोनों को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अगली बार ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ में नजर आएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ