हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सेंसर बोर्ड ने Jana Nayagan को दिखाई हरी झंडी, जानें कब रिलीज होगी थलपति विजय की आखिरी फिल्म?

Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सेंसर बोर्ड ने इसे हरी झंडी दे दी है. आइए जानते हैं कि कब सीएम की फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी.

विज्ञापन
jana nayagan release update

Thalapathy Vijay Last Movie Updates: थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है. यह फिल्म विजय के सिनेमा करियर की अंतिम फिल्म है क्योंकि वे अब पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. आइए जानते हैं कि Jana Nayagan कब रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर होगा धमाल! 3 जुलाई को रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज; नोट कर लें डेट

कब रिलीज होगी ‘जन नायकन’?

फिल्म के मुख्य निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस (KVN Productions) सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब एक या दो दिनों में आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान करने वाले हैं. यह फिल्म इसी महीने जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को कुछ बदलावों और ‘A’ (Adult Only) सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है.

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने क्यों लगाया था वक्त?

यह फिल्म मूल रूप से 9 जनवरी 2026 (पोंगल) पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर की वजह से यह करीब 6 महीने लेट हो गई. दरअसल, फिल्म में दिखाए गए कड़े राजनैतिक और सैन्य संदर्भों पर सीबीएफसी ने आपत्ति जताई थी. मेकर्स और सेंसर बोर्ड के बीच लंबे समय तक चली कानूनी चर्चा के बाद आखिरकार कुछ कट्स और सीन्स में बदलाव करने की सहमति बनी, जिसके बाद अब इसे पास किया गया है.

यह भी पढ़ें: Netflix July Releases: कुर्सी की पेटी बांध लें! जुलाई महीने में Netflix पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का

विज्ञापन

फिल्म क्यों है बेहद खास?

यह थलपति विजय के अभिनय करियर की 69वीं और आखिरी फिल्म है. विजय अब पूरी तरह से राजनीति में उतर चुके हैं और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.

यह भी पढ़ें: Panchayat और Gram Chikitsalay से भी 100 गुणा मजेदार है 9 एपिसोड्स की ये सीरीज! प्राइ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola