Delhi Power Cut Alert: छतरपुर, मुंडका, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में 18 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली! यहां चेक करें अपने एरिया का नाम
Delhi Mein 18 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई घनी आबाद वाले इलाकों में 18 अक्टूबर 2026 को बिजली गुल रहने वाली है, जिसकी जानकारी बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES (BRPL) ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दी है. जानिए क्या आपके इलाके में भी कटेगी बिजली?
दिल्ली में 18 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
BSES BRPL ने 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली रखरखाव कार्य के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
मुंडका, नांगलोई, छतरपुर और अलकनंदा डिवीजनों के प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
बिजली कटौती का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक या दोपहर 2:10 बजे से शाम 5:10 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार निर्धारित है.
इस शटडाउन के दौरान ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, 11KV फीडर चेकिंग, RMU मेंटेनेंस और एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन जैसे कार्य किए जाएंगे.
राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसकी जानकारी होना कई लोगों के लिए जरूरी है. बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली से जुड़ा रखरखाव कार्य (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 18-10-2026) किया जाएगा, जिसका असर ये होगा कि उन इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली गुल हो जाएगी. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण खपत भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते पुरानी लाइनों को अपग्रेड करना जरूरी हो गया है. आइए जानते हैं किन इलाकों में बिजली सप्लाई गुल रहने वाली है और कब बहाल होगी?
18 अक्टूबर 2026 को बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) के तहत मुख्य रूप से मुंडका, नांगलोई, छतरपुर और अलकनंदा डिवीजनों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इन डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख इलाके जैसे मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, कुंवर सिंह नगर कामरुद्दीन नगर, वेस्ट केबिन ब्लॉक, त्यागी बिहार, गुलशन पार्क, नरेश पार्क नांगलोई, इंद्र एनक्लेव पश्चिम विहार, गुरु हरकिशन नगर, आया नगर फेज 1, एक्सटेंशन और विलेज, गदाईपुर डीएलएफ फार्म्स, मंगलापुरी विलेज, ओखला फेज-1 (DSIDC) और नांगलोई जाट शामिल हैं. अगर आपका घर इन इलाकों में आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली गुल होने से पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि बाद में आपको परेशान न होना पड़े.
विज्ञापन
कितनी देर के लिए कटेगी बिजली?
बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों के हिसाब से निर्धारित किया गया है. ज्यादातर क्षेत्रों जैसे छतरपुर आया नगर एक्सटेंशन, गदाईपुर और नांगलोई गुरु हरकिशन नगर, इंद्र एनक्लेव में पावर कट मुख्य रूप से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 या 1:10 बजे और 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. वहीं, ओखला फेज-1, नांगलोई जाट और मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी. मुंडका के कामरुद्दीन नगर क्षेत्र में दोपहर 2:10 बजे से शाम 5:10 बजे तक कटौती रहेगी.
बिजली कटौती के दौरान कौन से कार्य होंगे?
बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने और भविष्य में ट्रिपिंग की समस्या से बचाने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है. इस दौरान डिस्कॉम (DISCOM) टीमों द्वारा मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (निवारक रखरखाव), 11KV फीडर चेकिंग, RMU मेंटेनेंस, एलटी सर्किट (LT Circuit) नेटवर्क अपग्रेडेशन, तारों को नुकसान से बचाने के लिए पेड़ों की कटाई-छंटाई (Tree Trimming) और ट्रांसफॉर्मर से संबंधित सिविल वर्क निपटाया जाएगा.
विज्ञापन
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती के टाइमिंग से पहले ही कपड़े धोने, नहाने, घर की सफाई आदि कार्य पहले ही निपटा लें, जिसमें पानी और लाइट की जरूरत पड़ती है. साथ ही, इस्तेमाल के बाद और उस दौरान पानी की टंकी भी भर लें, ताकि अगर मेंटेनेंस कार्य के कारण आपको पानी के लिए परेशान न होना पड़े. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरण चालू न करें, (जैसे- एसी, फ्रिज और मोटर) क्योंकि अगर किसी कारण से बिजली का वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपको बाद में परेशानी न हो.
BSES (BRPL)- हेल्पलाइन- 19122
यहां लिखें: brpl.customercare@reliancegroupindia.com
हिंदी न्यूज़प्रदेशदिल्लीDelhi Power Cut Alert: छतरपुर, मुंडका, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में 18 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली! यहां चेक करें अपने एरिया का नाम