Netflix July Releases: कुर्सी की पेटी बांध लें! जुलाई महीने में Netflix पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और सीरीज
Netflix July 2026 New Releases: सिनेमा लवर्स के लिए बड़ी खबर है. इस महीने नेटफ्लिक्स पर मजेदार मूवीज और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. भरपूर मनोरंजन के साथ आपको मजेदार कहानियां देखने को मिलेंगी. आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट.

आज हम आपको नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली इन 8 मोस्ट अवेटेड फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं. यह सभी फिल्में और सीरीज आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.
Enola Holmes 3
2 / 9मिल्ली बॉबी ब्राउन एक बार फिर जासूस बन कर लौट आई हैं. Enola Holmes 3 में कहानी माल्टा के खूबसूरत लोकेशंस पर आधारित है, जहां एनोला अपने भाई शर्लक होम्स के अचानक लापता होने की रहस्यमयी गुत्थी को सुलझाती है. यह फिल्म 1 जुलाई को ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने लगी है. इसे 6.1 IMDb रेटिंग मिली है.
Musafir Cafe
3 / 9जुलाई महीने की शुरुआत में रिलीज होने वाली यह एक आकर्षक भारतीय ओरिजिनल सीरीज है, जो किस्मत के एक अनोखे और मजेदार मोड़ के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें विक्रांस मैसी का धांसू किरदार देखने को मिलेगा. यह भी 1 जुलाई को ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने लगी है.
Super Subbu
4 / 9यह नेटफ्लिक्स की पहली प्रॉपर तेलुगू ओरिजिनल सीरीज है. Super Subbu में एक्टर संदीप किशन एक सीधे-साधे और बदकिस्मत युवक 'सुब्बू' का किरदार निभा रहे हैं, जिसे एक दूरदराज के रूढ़िवादी गांव में सेक्स-एजुकेशन टीचर बनाकर भेज दिया जाता है. यह आज यानी 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
Demons of the Shadow Realm
5 / 9एनीमे और फंतासी के शौकीनों के लिए यह डार्क-फैंटेसी एनिमेटेड सीरीज बेहतरीन तोहफा है, जिसमें योद्धाओं और मायावी ताकतों के बीच एक भयंकर युद्ध देखने को मिलता है. अगर आपको एनिमे पसंद है, तो यह सीरीज किसी जैकपॉट से कम नहीं. 4 जुलाई 2026 को वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने लगेगी.
Ikka
6 / 9सनी देओल, अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा स्टारर यह एक हाई-वोल्टेज कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस फिल्म है. इसमें एक मशहूर वकील को मजबूरी में एक ऐसे आरोपी का केस लड़ना पड़ता है जिससे उसका पुराना और कड़वा अतीत जुड़ा हुआ है. यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी.
The East Palace
7 / 9यह एक कोरियन डार्क-फैंटेसी और ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें लोकप्रिय अभिनेता नम जू-ह्युक (Nam Joo-hyuk) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. K Drama लवर्स के लिए ये मजेदार वॉच साबित हो सकती है. यह सीरीज 17 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
Heartstopper Forever
8 / 9पॉपुलर टीन-रोमांस और कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा सीरीज का यह अगला सीजन मिड-जुलाई में दस्तक दे रहा है, जो दर्शकों को अपनी प्यारी और भावुक कहानी से दोबारा बांधने के लिए तैयार है. 17 जुलाई 2026 को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने को तैयार है.
72 Hours
9 / 9केविन हार्ट स्टारर यह एक जबरदस्त हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है. 72 Hours में एक 40 साल का एडवर्टाइजमेंट एग्जीक्यूटिव गलती से युवाओं के एक ग्रुप चैट में जुड़ जाता है और उनके साथ मियामी में एक बेहद जंगली और मजेदार बैचलर पार्टी में पहुंच जाता है. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.