सौरव जोशी की पत्नी ने डॉग के बर्तन से पिया पानी, लोगों से मिली नफरत तो यूट्यूबर ने दी सफाई

सौरव जोशी के ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज में पत्नी अवंतिका भट्ट ने डॉगी ‘ओरियो’ के बर्तन से पानी पिया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब सौरव ने बर्तन की सफाई और चैलेंज को लेकर सफाई दी है.

Untitled Design - 2026-10-16T145710.610

सौरव जोशी के ट्रुथ एंड डेयर व्लॉग में अवंतिका के डॉगी Oreo के बर्तन से पानी पीने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई (Photo-Insta/@souravjoshivlogs)

यूट्यूब की दुनिया में सौरव जोशी अपने व्लॉग्स से लोगों का खूब एंटरटेन करते हैं. भारत के सबसे लोकप्रिय व्लॉगर्स में शामिल सौरव जोशी यूट्यूब पर अपने परिवार और अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियोज शेयर  करने के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार उनका एक मजेदार गेम सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ गया है.जो बेहद कंट्रोवर्सी में है .  

विज्ञापन

अवंतिका भट्ट के डेयर पर क्यों मचा बवाल?

सौरव जोशी के व्लॉग में  दिख रहे  इस चैलेंज को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. किसी ने इसे अजीब बताया, तो किसी ने सौरव से सवाल किया कि आखिर उन्होंने अवंतिका को ऐसा डेयर क्यों दिया? कुछ लोगों को तो यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने कपल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल,सौरव जोशी के ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज में उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को अपने प्यारे डॉगी ‘ओरियो’ के बर्तन से पानी पीना पड़ा. बस फिर क्या था, वीडियो सामने आते ही लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी.

विज्ञापन

सौरव जोशी ने ट्रोलर्स को दिया जवाब!

लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद सौरव भी सामने आए और उन्होंने अपने नए व्लॉग में इस मामले पर खुलकर बात की. यूट्यूबर ने बताया कि अवंतिका को पानी देने से पहले ‘ओरियो’ का बर्तन अच्छी तरह धोया गया था. यानी उनके मुताबिक, साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया था.

सौरव ने यह भी बताया कि उनके घर में सभी लोग अल्कलाइन पानी पीते हैं और ‘ओरियो’ को भी वही पानी दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ‘ओरियो’ उनके परिवार का हिस्सा है और वह उससे काफी लगाव रखते हैं. इतना ही नहीं, सौरव ने यह भी बताया कि कभी-कभी वह खुद भी ‘ओरियो’ के खाने में से खा लेते हैं.

विज्ञापन

‘Dare तो कुछ भी हो सकता है’

अपने चैलेंज का बचाव करते हुए सौरव ने कहा कि ट्रुथ एंड डेयर में कुछ भी हो सकता है और इसमें इससे भी ज्यादा मुश्किल डेयर दिए जा सकते हैं. हालांकि, उनकी इस सफाई से सभी लोग सहमत नहीं दिखे. कुछ यूजर्स ने अवंतिका के लिए इस चैलेंज को अपमानजनक बताया, तो कुछ ने सौरव के फैसले पर सवाल उठाए.

यूजर्स ने लगाई क्लास

सौरव जोशी के व्लॉग में अवंतिका भट्ट को ‘ओरियो’ के बर्तन से पानी पीते देख कई यूजर्स नाराज हो गए तो कुछ ने सौरव और अवंतिका के रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए.

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अपनी पत्नी को कुत्ते के बर्तन से पानी पिलाना ही शर्मनाक है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि वह इसके लिए तैयार कैसे हो गईं’.

वहीं, एक दूसरे यूजर ने सवाल किया, ‘आखिर कोई लड़का अपनी पत्नी से अपने कुत्ते के बर्तन से पानी पीने के लिए कैसे कह सकता है? और अवंतिका की सेल्फ रिस्पेक्ट कहां है कि उन्होंने ऐसा कर भी लिया. एक और  यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि सौरव जोशी से शादी करना ही सबसे बड़ी गलती  है.

विज्ञापन

इन कमेंट्स के बाद यह चैलेंज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. अब सौरव ने तो अपनी तरफ से पूरी बात साफ कर दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस व्लॉग को लेकर चर्चा जारी है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या फैंस सौरव की सफाई से सहमत होंगे या यह ट्रुथ एंड डेयर वाला मामला अभी और सुर्खियां बटोरेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ