DMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैठक में CEC का इस्तीफा और SIR रद्द करने समेत चार प्रस्ताव पारित

डीएमके ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिससे उनके मतदान के अधिकार प्रभावित हुए हैं. पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों की जांच कराने और उन्हें पद से हटाने की मांग की.

DMK,SIR,Tamil Nadu,MK Stalin,DMK CJP alliance,DMK Third Front,Anti SIR protest,DMK MPs Meet

पार्टी के सांसद इन मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे. (Image - ANI)

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन की अध्यक्षता में शनिवार को चेन्नई स्थित अन्ना अरिवालयम में हुई सांसदों की बैठक में चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर चार प्रस्ताव पारित किए गए. पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, SIR रद्द करने, छात्र-युवा आंदोलनों को समर्थन देने और चुनावी सुधारों के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया. बैठक में लोकसभा के 22 और राज्यसभा के 8 डीएमके सांसदों ने भाग लिया.

विज्ञापन

डीएमके ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिससे उनके मतदान के अधिकार प्रभावित हुए हैं. पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों की जांच कराने और उन्हें पद से हटाने की मांग की.

विज्ञापन

बैठक में SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र एवं युवा संगठनों को समर्थन देने का भी प्रस्ताव पारित हुआ. डीएमके ने आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ कथित दमनात्मक कार्रवाई पर सवाल उठाए. पार्टी ने कांग्रेस और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पर SIR के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया.

चुनावी सुधारों की मांग करते हुए डीएमके ने SIR रद्द कर पुरानी मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने की मांग की. साथ ही EVM की विश्वसनीयता और EVM-VVPAT आंकड़ों में कथित अंतर पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पैरवी की. पार्टी के सांसद इन मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ