गुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान; 15 KM दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

​विस्फोट इतना भीषण था कि प्लांट की भारी-भरकम मशीनरी के परखच्चे उड़ गए और लोहे की चादरें दूर-दूर तक जा गिरीं. इस भयंकर हादसे के बाद प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में भारी धुंध छा गई.

SynZeal Pharmachem,gujarat reactor blast,gujarat gidc,Gujarat,Gujarat Industrial Development Corporation,reactor blast

घायलों को तुरंत इलाज के लिए भरूच और वडोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. (Image - ANI)

गुजरात के भरूच जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है. वागरा तालुका की सायखा GIDC स्थित एक फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ. इसमें 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. इसके अलावा कई जख्मी बताया जा रहा है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

विज्ञापन

हादसा भरूच के वागरा स्थित सायखा GIDC की ‘SynZeal Pharmachem कंपनी में हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लांट में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान लगभग 15 हजार लीटर क्षमता वाला केमिकल रिएक्टर अचानक फट गया.

विज्ञापन

​विस्फोट इतना भीषण था कि प्लांट की भारी-भरकम मशीनरी के परखच्चे उड़ गए और लोहे की चादरें दूर-दूर तक जा गिरीं. इस भयंकर हादसे के बाद प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में भारी धुंध छा गई और लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा.

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए भरूच और वडोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

​फिलहाल, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर यह जांच कर रही हैं कि यह हादसा किन कारणों से हुआ और क्या कंपनी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे या नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ