केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: रिटायरमेंट से 4 साल पहले ही चेक होंगे सर्विस रिकॉर्ड, 70 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी राहत

Central Govt Pension Rules Update: केंद्र सरकार ने 70 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए रिटायरमेंट से 4 साल पहले सर्विस रिकॉर्ड और पे-फिक्सेशन की जांच के आदेश दिए हैं. गलती होने पर अब अधिकारियों से होगी वसूली.

Central Government Employees Pension Rules 2026: Service Record Verification 4 Years Before Retirement and No Recovery Rules in Hindi.

70 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के ल‍िए अच्‍छी खबर है. अब रिटायरमेंट से 4 साल पहले ही पेंशन के कागज चेक होंगे. (Photo - AI)

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है.

विज्ञापन

अब रिटायरमेंट के आखिरी दिनों में या रिटायर्ड होने के बाद कर्मचारियों की पेंशन या सैलरी से अचानक होने वाली रिकवरी (कटौती) पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) ने इस संबंध में सभी मंत्रालयों और विभागों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

आइए समझते हैं कि सरकार का यह नया नियम क्या है और इससे केंद्रीय कर्मचारियों को क्या-क्या फायदे होंगे.

नया नियम क्या है?

नए निर्देशों के मुताबिक, अब सभी सरकारी विभागों को अपने कर्मचारियों के रिटायरमेंट से ठीक 4 साल पहले ही उनके सर्विस रिकॉर्ड, पे-फिक्सेशन (वेतन निर्धारण) और पेंशन से जुड़ी सभी कागजातों की बारीकी से जांच करनी होगी.

विज्ञापन

किन लोगों को मिलेगा फायदा?
सरकार के इस फैसले से करीब 33.9 लाख मौजूदा पेंशनरों और 36.5 लाख कार्यरत कर्मचारियों यानी कुल मिलाकर लगभग 70 लाख लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

गलती करने वाले अधिकारियों की जेब से कटेगा पैसा
अक्सर देखा जाता था कि रिटायरमेंट के समय पे-फिक्सेशन या इंक्रीमेंट में सालों पुरानी गलती बताकर कर्मचारियों के ग्रेच्युटी या पेंशन के पैसे से अचानक लाखों रुपये काट लिए जाते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.अब पे एंड अकाउंट्स ऑफिस (PAO) से सर्विस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद किसी भी कर्मचारी से कोई वसूली नहीं की जा सकती. अगर वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी पे-फिक्सेशन या पेंशन कैलकुलेशन में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसकी भरपाई कर्मचारी से करने के बजाय उस अधिकारी से की जाएगी जिसने उस फाइल को मंजूरी दी थी. प्रमोशन, इंक्रीमेंट या ACP/MACP मिलने के बाद जारी पे-फिक्सेशन आदेशों की जांच अब 3 महीने के भीतर या उसी वित्त वर्ष के अंत तक पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है.

विज्ञापन

पेंशन बजट में लगातार बढ़ोतरी
कैग (CAG) की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में केंद्र सरकार का कुल पेंशन खर्च 12.3% बढ़कर ₹3.46 लाख करोड़ पर पहुंच गया है. इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी रक्षा पेंशन (45.57%) और सिविल पेंशन (33.57%) की है. पेंशन के बढ़ते बजट और कानूनी विवादों को कम करने के लिए ही सरकार ने रिकॉर्ड चेकिंग का यह नया और पारदर्शी नियम लागू किया है.

सरकार का यह कदम केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट के वक्त अचानक किसी रिकवरी या कागजी उलझन का डर नहीं रहेगा और वे सम्मान के साथ अपनी सेवानिवृत्ति (Retire) का लाभ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ