yashasvi jaiswal mohammed shami

शमी समेत इन 5 खिलाड़ियों के साथ हुई 'नाइंसाफी', न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

Indian ODI Team: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. कुछ बड़े खिलाड़ियों के इस श्रृंखला के लिए चुने जाने की खबर सामने आई थी. हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें जगह नहीं देकर सभी को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी हुई है.

Indian ODI Team: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. भारत ने शुरुआती तीन वनडे मैचों और अंतिम दो मुकाबलों के लिए अलग-अलग स्क्वाड चुने हैं. टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से वनडे टीम के कुछ खिलाड़ी आखिरी दो मैच नहीं खेलेंगे और न्यूजीलैंड में वॉर्मअप टेस्ट खेलेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों के सिलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन उन्हें जगह नहीं मिल पाई.

विज्ञापन

शमी समेत 5 खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी

यशस्वी जायसवाल को वनडे में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं, लेकिन जब-जब वे खेलते हैं, तो खूब रन बनाते हैं. लग रहा था कि वह बैकअप ओपनर के रूप में वनडे स्क्वाड का हिस्सा होंगे. हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ स्क्वाड में जगह नहीं दी. इसके अलावा मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे. इन दोनों को भी टीम में स्थान नहीं मिला. घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली, वहीं संजू सैमसन का नाम भी टीम में नहीं था, जबकि वह T20I स्क्वाड के अहम सदस्य हैं और पिछले कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ