maa durga.jpg (1)

Video: सुख-समृद्धि और सफलता के लिए नवरात्रि में करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया

Maa Durga Upay: शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप कई उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से कई लाभ मिलते हैं. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं.

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा और उपाय किए जाते हैं. आप मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने और उनकी कृपा के लिए यहां बताए उपायों को कर सकते हैं. आप नवरात्रि में दुर्गा चालीसा की कुछ चौपाइयों का पाठ करना चाहिए. दुख-दरिद्रता और परेशानियों से मुक्ति के लिए इन चौपाई का पाठ करना बहुत ही शुभ होता है. दुर्गा चालीसा के इन चौपाई का पाठ करने के उपाय से आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

दुख दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय

नमो नमो दुर्गे सुख करनी।
नमो नमो अंबे दुःख हरनी॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी।
तिहूं लोक फैली उजियारी॥

विज्ञापन

शशि ललाट मुख महाविशाला।
नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥
रूप मातु को अधिक सुहावे।
दरश करत जन अति सुख पावे॥
तुम संसार शक्ति लै कीना।
पालन हेतु अन्न धन दीना॥

विज्ञापन

अन्नपूर्णा हुई जग पाला।
तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥
प्रलयकाल सब नाशन हारी।
तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें।
ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥

आपको इन चौपाइयों का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी. आप मां दुर्गा के आशीर्वाद और नवरात्रि पर्व के दौरान रोजाना संपूर्ण दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं. आप दुर्गा चालीसा की चौपाइयों और इनके पाठ के लाभ के बारे अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ