Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर होगा धमाल! 3 जुलाई को रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज; नोट कर लें डेट

Friday OTT Releases 3 July 2026: इस शुक्रवार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है. 3 जुलाई को 5 मजेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर देख सकते हैं. इनमें आपको कॉमेडी से लेकर एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.

Friday OTT Releases 3 July 2026
1 / 6

विज्ञापन

मॉलीवुड टाइम्स

मॉलीवुड टाइम्स2 / 6

मलयालम डार्क कॉमेडी फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद आप इस फिल्म को 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं ओटीटी पर ऑडियंस इस फिल्म को मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में देख सकते हैं.

विज्ञापन

प्रीतम एंड पेड्रो

प्रीतम एंड पेड्रो3 / 6

अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी सीरीज भी इस शुक्रवार यानी 3 जुलाई को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं आप 3 जुलाई से इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसमें अरशद वारसी के साथ-साथ वीर हिरानी भी लीड रोल में हैं.

करक्कम

करक्कम4 / 6

म्यूजिकल हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सुभाष ललिता सुब्रमण्यन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में श्रीनाथ भासी और फेमिना जॉर्ज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वहीं इस फिल्म को आप 3 जुलाई से सोनी लिव पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मुथस्सी

मुथस्सी5 / 6

मलयालम की मलयालम हॉरर-मिस्ट्री सीरीज 'मुथस्सी' को भी आप वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. नंदलाल एम एस के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को आप भी आप कल यानी 3 जुलाई को जी5 पर देख सकते हैं. इस सीरीज में एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे.

सिलो सीजन 3

सिलो सीजन 36 / 6

हॉलीवुड की फेमस सीरीज 'सिलो' का तीसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. इस नए सीजन को आप 3 जुलाई को Apple TV+ पर देख सकते हैं. भारत में इस सीरीज को कल यानी शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे के बाद स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन