'2 साल का घी मुफ्त…', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने खोला खूबसूरती का राज; सैफ अली खान ने ली चुटकी!

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor: करीना कपूर और सैफ अली खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर शो का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. इसमें करीना कपूर और सैफ अली खान का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है.

Saif Ali Khan Kareena Kapoor

कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे करीना कपूर-सैफ अली खान (Pic Credit- Instagram netflix_in)

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor: बॉलीवुड स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आने वाले हैं. हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें करीना कपूर फनी अंदाज में ब्यूटी सीक्रेट बताती नजर आ रही हैं. वहीं सैफ अली खान भी मजाकिया अंदाज में नजर आए. फैंस को कपिल शर्मा के शो का ये लेटेस्ट प्रोमो काफी पसंद आ रहा है और फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं और दोनों कपिल के शो में अपने रिश्ते को सेलिब्रेट भी करते नजर आए. सोशल मीडिया पर करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

सैफ अली खान-करीना कपूर का फनी अंदाज

शो के लेटेस्ट प्रोमो में कपिल शर्मा ने करीना कपूर और सैफ अली खान से उनका ब्यूटी सीक्रेट पूछा. कपिल शर्मा प्रोमो में पूछते हैं कि आपकी शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं और अभी भी आप दोनों का चेहरा इतना फ्रेश लग रहा है, इस खूबसूरती का राज क्या है. इस पर सैफ अली खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि आजकल घर में घी बहुत आ रहा है. इसके बाद करीना कपूर भी हंसते हुए कहती हैं, ‘2 साल का घी मुफ्त, मुफ्त, मुफ्त.’ करीना कपूर की इस कमेंट पर कपिल शर्मा के साथ-साथ ऑडियंस भी ठहाके मारकर हंसने लगी.

विज्ञापन

करीना कपूर पैरों पर करती हैं घी की मालिश

वहीं सैफ अली खान ने ये भी कहा कि करीना कपूर तो अपने पैरों पर भी घी की मालिश करती हैं. इस पर करीना कपूर ने कहा कि पैरों पर घी की मालिश करने के बाद काफी अच्छी नींद आती है. बता दें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में करीना कपूर और सैफ अली खान का ये एपिसोड 17 अक्टूबर को रिलीज होगा.

विज्ञापन

घी से सैफ अली खान का कनेक्शन

दरअसल सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और घी का मुद्दा काफी वायरल हो रहा है. हाल ही में कपिल शर्मा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए आए थे. अमिताभ बच्चन ने एक क्विज कॉन्टेस्ट के दौरान सैफ अली खान को एक स्पेशल तोहफा दिया. सैफ अली खान को गोवर्धन घी की तरफ से 2 साल तक का घी मुफ्त मिला. वहीं इसके बाद सैफ अली खान भी काफी मजेदार रिएक्शन देते नजर आए, अब सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज काफी वायरल हो गया और इसके बाद से ही सैफ अली खान और घी का किस्सा फेमस हो गया. वहीं अब कपिल शर्मा के शो में भी सैफ अली खान ने घी पर बात करते हुए मजाकिया कमेंट किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ