Celebrity Masterchef में इस कंटेस्टेंट को बताया Top 3, अपनी डिश से फिर किया इंप्रेस

Celebrity Masterchef: सोनी टेलीविजन के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में एक कंटेस्टेंट की डिश जजिज को इतनी पसंद आई है कि उसे शो के टॉप 3 में पहले से ही बता दिया गया है।

Celebrity Masterchef

Celebrity Masterchef

विज्ञापन

Celebrity Masterchef: सोनी टेलीविजन के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, जिसमें टीवी के कई मशहूर सेलेब्रिटी एक-दूसरे के साथ मुकाबला कर रहे हैं। पहले दिन से ही सेलेब्स ने चैलेंज लिया और आपस में कड़ी टक्कर दी। अभी तक शो में एक कंटेस्टेंट इम्युनिटी पिन जीतने में सफल रहीं। शो में हाल ही में फराह खान ने एक कंटेस्टेंट को शो का टॉप 3 अभी से ही बता दिया है। उस कंटेस्टेंट की डिश उन्हें इतनी पसंद आई है। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट और किसे अब तक इम्युनिटी पिन मिला है, ये भी आपको बताते हैं।

तेजस्वी प्रकाश को बताया टॉप 3 

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अब तक दो एपिसोड हुए हैं और इन दोनों ही एपिसोड्स में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी डिश से जजिज को काफी इंप्रेस किया। तेजस्वी को बीते एपिसोड में फराह खान ने शो के टॉप 3 में होने का दावेदार भी बता दिया। तेजस्वी की डिश को टेस्ट करने के बाद फराह खान ने कहा कि तेजस्वी प्रकाश शो के टॉप 3 में जाने वाली हैं। अगर वो ऐसे ही बेहतरीन डिश बनाकर खिलाती रहीं तो जल्द ही वो उस मुकाम तक भी पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन

निक्की तंबोली ने जीता इम्युनिटी पिन 

पहले ही दिन तीनों जजों को अपनी डिश से प्रभावित कर इम्युनिटी पिन हासिल करने वालीं निक्की तंबोली रहीं। निक्की ने पहले चैलेंज में बैंगन का इस्तेमाल करते हुए एक ऐसी डिश बनाई, जिसे देखकर शो की जज फराह खान ने उनकी तारीफ करते हुए उनके हाथ चूम लिए। खास बात ये रही कि निक्की ने इससे पहले कभी बैंगन की सब्जी नहीं खाई थी और उन्हें ये भी नहीं पता था कि बैंगन का स्वाद कैसा होता है।

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की धमाकेदार शुरुआत

इस बार ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का शो एक दमदार तरीके से शुरू हुआ है। शो में सोशल मीडिया और टीवी जगत के कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, उषा ताई, फैजल शेख, चंदन प्रभाकर और अर्चना गौतम जैसे नामी सेलेब्रिटी शामिल हैं। शो को फराह खान होस्ट कर रही हैं, जो साथ ही एक जज भी हैं। फराह के अलावा भारत के टॉप शेफ्स विकास खन्ना और रणवीर बरार भी जज के रूप में शो में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Celebrity Masterchef: Nikki Tamboli के सरप्राइज से हिले 11 सितारे, जीत लिया इम्युनिटी पिन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ