Celebrity Masterchef: Nikki Tamboli के सरप्राइज से हिले 11 सितारे, जीत लिया इम्युनिटी पिन

Celebrity Masterchef: सोनी टेलीविजन पर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन एक कंटेस्टेंट्स ने इम्युनिटी पिन जीत लिया है।

Celebrity Masterchef

Celebrity Masterchef

विज्ञापन

Celebrity Masterchef: सोनी टेलीविजन के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है जिसमें टीवी के कई सेलिब्रिटी एक दूसरे के साथ मुकाबला कर रहे हैं। सेलेब्स ने पहले ही दिन चैलेंज किया और एक दूसरे के साथ कम्पीट किया। इस चैलेंज में एक कंटेस्टेंट इम्युनिटी टास्क जीतने में कामयाब रहीं। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट और पहले ही दिन 3 कौन से ऐसे सेलेब्स रहे जिन्होंने जजिस को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की धमाकेदार शुरुआत

इस बार शो की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है। शो में सोशल मीडिया और टीवी जगत के कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, उषा ताई, फैजल शेख से लेकर चंदन प्रभाकर और अर्चना गौतम जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। शो को फराह खान होस्ट कर रही हैं, साथ ही वो एक जज भी हैं। फराह के अलावा भारत के टॉप शेफ्स विकास खन्ना और रणवीर बरार जज के तौर पर शो में पार्ट ले रहे हैं। शो की शुरुआत के साथ ही पहले ही दिन इम्युनिटी पिन का चैलेंज हुआ जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने अपनी कुकिंग स्किल्स को दिखाते हुए बैंगन जैसी सब्जी की मदद से खास डिश तैयार की।

विज्ञापन

निक्की तंबोली ने जीता इम्युनिटी टास्क 

पहले ही दिन तीनों जजिस को अपनी डिश से इंप्रेस करके इम्युनिटी पिन हासिल करने वालीं निक्की तंबोली रहीं। निक्की ने पहले ही चैलेंज में बैंगन की मदद से एक ऐसी डिश तैयार कर ली जिसके बाद शो की जज फराह खान ने उनके हाथ चूम लिए। खास बात ये रही कि निक्की ने इससे पहले कभी भी बैंगन की सब्जी नहीं खाई थी और ना ही उन्हें पता था कि बैंगन का टेस्ट कैसा होता है।

तेजस्वी-उषा ताई ने भी जीता दिल

निक्की के अलावा अपनी पहली ही डिश से तेजस्वी प्रकाश ने काफी इंप्रेस किया। तेजस्वी प्रकाश ने बैंगन लजानिया बनाया था, जिसे खाने के बाद जजिस को काफी पसंद आई। तेजस्वी, निक्की के अलावा शो की सबसे उम्रदराज सेलिब्रिटी उषा ताई ने भी अपने खाने से दिल जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ