हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Teacher’s Day 2026: असली गुरुओं की कहानियां, जिन्होंने बदल दी दुनिया, टीचर्स डे पर देखें ये फिल्में

Teacher’s Day 2026: भारतीय सिनेमा ने कई बार गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते की कहानी को पर्दे पर दिखाया है. आज हम आपको टीचर्स डे पर देखने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि किन फिल्मों को देखा जा सकता है?

विज्ञापन
टीचर्स डे पर देखें ये फिल्में. image credit- IMDb

Teacher’s Day 2026: भारतीय सिनेमा ने हमेशा हर कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. फिर चाहे वो कुछ भी क्यों ना हो. गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को भी कई बार पर्दे पर उतारा गया है. साथ ही कई सच्ची कहानियों पर भी फिल्में बनाई गई हैं. आज पूरा देश टीचर्स डे मना रहा है. ऐसे में हम आपको इस मौके पर देखने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आज देख सकते हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

टीचर्स डे पर देखें ये फिल्में

दो आंखें बारह हाथ

अगर आप भी टीचर्स डे पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो आप ‘दो आंखें बारह हाथ’ देख सकते हैं. वी. शांताराम के निर्देशन में बनी ये क्लासिक फिल्म एक जेल अधीक्षक की रियल लाइफ से प्रेरित है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक जेल अधिकारी 6 खूंखार अपराधियों को जेल से बाहर लाकर प्यार, भरोसे और कड़ी मेहनत के जरिए एक बेहतर इंसान में बदल देता है. अगर आप भी फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

सुपर 30

इसके अलावा फिल्म ‘सुपर 30’ भी टीचर्स डे पर देखने के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. ये फिल्म पटना के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार के संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक जीवन पर बनी है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शिक्षक ने आर्थिक रूप से कमजोर और मूलभूत सुविधाओं से वंचित 30 होनहार बच्चों को मुफ्त कोचिंग देकर आईआईटी-जेईई जैसी सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

हिचकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म अमेरिकी शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर ब्रैड कोहेन के जीवन से प्रेरित है, जो टॉरेट सिंड्रोम नामक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे. फिल्म में रानी मुखर्जी ने नैना माथुर की भूमिका निभाई है, जो अपनी शारीरिक अक्षमता को कमजोरी नहीं बनने देतीं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लैक

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ भी आप टीचर्स डे के मौके पर देख सकते हैं. ये फिल्म मशहूर अमेरिकी लेखिका हेलेन केलर और उनकी शिक्षिका एनी सुलिवन के प्रेरक जीवन से प्रभावित है. फिल्म में एक दृष्टिहीन और मूक-बधिर लड़की मिशेल मैकनेली (रानी मुखर्जी) और उनके शिक्षक देबराज सहाय (अमिताभ बच्चन) के सफर को दिखाया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

चॉक एंड डस्टर

इन सबके अलावा फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ भी आप टीचर्स डे के मौके पर देख सकते हैं. ये फिल्म उन अनगिनत शिक्षकों की सच्ची कहानियों से प्रेरित है, जो व्यावसायिक होती शिक्षा प्रणाली और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शिक्षिकाएं अपने सम्मान, न्याय और पेशे की गरिमा की रक्षा के लिए मैनेजमेंट के अत्याचारों के खिलाफ जंग छेड़ती हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Miss World 2026: आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा ताज, कौन हैं निकिता पोरवाल? जो करेंगी भारत को रिप्रेजेंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola