Miss World 2026: आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा ताज, कौन हैं निकिता पोरवाल? जो करेंगी भारत को रिप्रेजेंट

Miss World 2026: एक बार फिर से वो समय आ गया है, जब दुनियाभर को नई ‘विश्व सुंदरी’ मिल जाएगी. इस बार वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हो रहा है. इस ग्लोबल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल कर रही हैं.

Miss World 2026

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज होगा. image credit- INSTAGRAM ( missworld)

Miss World 2026: आज 5 सितंबर 2026 को फिर से वो समय आ गया है, जब दुनियाभर को नई ‘विश्व सुंदरी’ मिल जाएगी. इस बार वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हो रहा है. एक बार फिर से दुनियाभर की सुंदरियां ‘मिस वर्ल्ड’ के ताज के लिए आमने-सामने होंगीं. इस ग्लोबल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल कर रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं निकिता पोरवाल?

विज्ञापन

कौन हैं निकिता पोरवाल?

निकिता पोरवाल की अगर बात करें तो निकिता पोरवाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. निकिता ने साल 2024 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीता था, जिसके बाद वो चर्चा में आई थीं. अब निकिता इस ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आने वाली हैं. हालांकि, ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में आने से पहले उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है.

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली के साथ करना चाहती हैं काम

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद उन्होंने टेलीविजन एंकर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और बाद में थिएटर में काम किया. निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं और उनकी चाह है कि वो संजय लीला भंसाली जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करें. हालांकि, अभी निकिता प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड ताज के लिए मुकाबला करेंगी.

कब होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले?

इस ग्लोबल पेजेंट में मिस वर्ल्ड ताज के लिए 111 प्रतिभागी मुकाबला करेंगी. मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले को शाम 5:30 बजे से जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. वहीं, अगर मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता की बात करें तो बीते साल ये खिताब थाईलैंड की सुचाता चुआंगसरी ने अपने नाम किया था.

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड का 73वां एडिशन

थाईलैंड की सुचाता चुआंगसरी ही अब इस इवेंट के आखिर में अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी. बता दें कि 25 मार्च 2026 को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने ऐलान किया था कि मिस वर्ल्ड का 73वां एडिशन वियतनाम में होगा. इसके पहले भारत की मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और अब सबकी नजरें निकिता पोरवाल पर होंगी.

निकिता पोरवाल से ताज जीतने की उम्मीद

निकिता पोरवाल को लेकर सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लेंगी. हालांकि, वक्त ही बताएगा कि निकिता ये ताज जीत पाती हैं या नहीं. गौरतलब है कि निकिता इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल पेजेंट की तैयारी के लिए इस महीने की शुरुआत में वियतनाम गई थी, जहां उन्होंने कई इवेंट्स के जरिए भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने मिस वर्ल्ड के ‘डांसेज ऑफ द वर्ल्ड’ इवेंट के लिए काले और सुनहरे रंग का शाही आउटफिट पहना था और उनके इस लुक की खूब तारीफ हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ