Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था. सलमान खान के पोस्ट के बाद एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार ने छात्रों को अपना सपोर्ट दिया और पोस्ट शेयर किया. इसके बाद सलमान खान ने फिर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सलमान खान ने बुधवार को छात्र आंदोलन के समर्थन में पोस्ट किया था. इसके बाद बीती रात भाईजान ने फिर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने छात्रों से घर लौटने की अपील की. साथ ही सलमान खान ने कहा कि वो निश्चिंत होकर घर वापस लौट जाएं और उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अनशन खत्म करने की अपील की. अब इस पोस्ट पर भाईजान को ट्रोल किया जा रहा है.
क्या बोले यूजर्स?
इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि सलमान खान को राजनीतिक रूप से हाईजैक कर लिया गया है. दूसरे यूजर ने लिखा है कि भाई आपका ये पोस्ट आपकी पिछली तीन फिल्मों से भी बेकार है. एक और यूजर ने लिखा है कि लेकिन, आपको छात्रों और माता-पिता का दर्द समझने के लिए सबसे पहले शादी और बच्चे करने की जरूरत है.
लोगों ने किया ट्रोल
इतना ही नहीं बल्कि एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान भाई अपने स्टेटमेंट अपनी फिल्म के टाइटल की तरह बदल रहे हैं. जैसे ‘बैटल ऑफ गलवां’ से ‘मातृभूमि’ किया गया. भले ही एक तरफ सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं. सलमान के फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
क्या है सलमान खान का पोस्ट?
सलमान खान के पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो ‘बीइंग ह्यूमन’ का मग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा है कि पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं. इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
छात्रों से घर जाने की अपील
माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वो इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए. साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के लिए लिखा कि सोनम, बस हो गया. इसे और आगे मत खींचो.
इंटरनेट पर छिड़ी बहस
सलमान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा. सलमान के इस पोस्ट के आने के बाद इंटरनेट पर अलग ही बहस चल रही है.
यह भी पढ़ें- ‘हर स्टूडेंट को…’, Rakul Singh ने किया छात्रों का समर्थन, पोस्ट में कही ये बात
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines