'हमारे अलग होने में Malaika...,'अरबाज खान के साथ ब्रेकअप को लेकर क्या बोलीं Giorgia?

Giorgia Andriani and Arbaaz Khan breakup: अरबाज और जियोर्जिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, अब दोनों के अलग होने की वजह के पीछे मलाइका अरोड़ा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

Giorgia Andriani on breakup with arbaaz khan

image credit-social media

विज्ञापन

Giorgia Andriani and Arbaaz Khan breakup: अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा और जियोर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani)  एक बार फिर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अरबाज और जियोर्जिया 4 साल तक रिलेशन में थे। अरबाज और मलाइका के तलाक के बाद एक्टर ने जियोर्जिया को डेट करना शुरू कर दिया था और मलाइका अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशन में आ गई थीं। अरबाज और मलाइका 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2017 में अलग हो गए थे । वहीं अब अरबाज और जियोर्जिया के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया है, बताया जा रहा है अरबाज खान का जियोर्जिया से साथ ब्रेकअप मलाइका की वजह से हुआ था । आखिर सच क्या है इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

मलाइका को लेकर क्या बोलीं जियोर्जिया

जियोर्जिया एंड्रियानी ने अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में बात की है । उन्होंने इन सबके लिए मलाइका को जिम्मेदार नहीं ठहराया है । उन्होंने कहा है, हमारे अलग होने में मलाइका का कोई हाथ नहीं है, उन्होंने आगे अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए ये भी बताया है कि मेरे और अरबाज की पंसद अलग थी, और जब एक रिश्ते में दोनों की सोच ही अलग हो तो साथ रहने का फायदा क्या है। जियोर्जिया ने आगे बताया है कि, वो एक मस्तमौला इंसान हैं, उन्हें घूमना-फिरना पसंद है, लेकिन अरबाज को घर पर बैठकर फिल्म देखना पसंद है, लेकिन जियोर्जिया ज्यादा देर घर नहीं बैठ सकती ये बात उन्होंने इंटरव्यू में बोली हैं।

विज्ञापन

क्या है अरबाज का अगला प्रोजेक्ट

वहीं अरबाज खान के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वो फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और हाल ही में बिग बॉस 17 में सलमान खान के साथ होस्ट के तौर पर नजर आए थे और मलाइका (Malaika) पिछले दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर भी चर्चा में थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ