Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ (Dhurandhar 2 The Revenge) को ईद 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसकी एडवांस बुकिंग कई दिनों पहले ही शुरू हुई, जिसमें फिल्म ने बड़े बॉक्स ऑफिस धुरंधरों को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा एडवांस बुकिंग में पार कर लिया है. ऐसा करने वाली ये फिल्म इंडस्ट्री की पांचवी फिल्म बन चुकी है.
रिलीज से पहले 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’
‘पुष्पा 2’, ‘लियो’, ‘RRR’, और ‘बाहुबली 2’ के बाद ‘धुरंधर 2’ सिनेमा के इतिहास की पांचवी फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड इतनी कमाई रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कर ली है. वहीं, ओपनिंग वीकेंड को लेकर भी कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म पहले वीकेंड पर दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं, इसके इंडिया कलेक्शन को लेकर कहा जा रहा है कि 100 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लेगी क्योंकि फिल्म ने इंडिया में एडवांस बुकिंग में 47.91 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का Aari Aari बना टॉप ट्रेंडिंग, रणवीर सिंह की 16 साल पुरानी फिल्म में भी सुनाई दे चुकी ये धुन
खैर, ‘धुरंधर 2’ या फिर किसी भी फिल्म के लिए केवल ओपनिंग डे या फिर फर्स्ट वीकेंड का बॉक्स ऑफिस ही मायने नहीं रखता है. बल्कि किसी भी फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भी काफी मायने रखता है. आदित्य धर की फिल्म की जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी है. इसमें कोई शक नहीं कि इसका फायदा इसको भरपूर मिलेगा. लेकिन इसकी कमाई में आने वाले कुछ बैरियर्स भी हैं, जो फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असर डाल सकते हैं, जिसकी वजह से आने वाले वीक डेज में या फिर वीकेंड पर ही कमाई पर असर पड़ सकता है. चलिए 5 प्वॉइंट्स में बताते हैं वो बैरियर क्या हो सकते हैं…
फर्स्ट पार्ट का दबाव
‘धुरंधर 2’ के लिए पहला बैरियर फर्स्ट पार्ट के हिट होने का दबाव हो सकता है. ‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसमें रहमान डकैत की कहानी देखने के लिए मिली थी. ऐसे में अब सीक्वल में जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. अब मेकर्स के लिए यहां पर चैलेंज ये है कि कहानी रिपीट ना हो. कई बार सीक्वल में कहानी मजबूत साबित नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर के बाद से लोगों की उम्मीदों का जो लेवल है वो सातवें आसमान पर है. ऐसे में ये प्रेशर ही है, जो इसके बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए एक बैरियर बन सकता है.
सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट
वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब होता है कि इस फिल्म को अब 18+ दर्शक ही देख सकते हैं. यानी कि जो 18 साल से ज्यादा के होंगे उन्हें ही इसके थिएटर में एंट्री मिलेगी. ऐसे में अब ये भी किसी बैरियर से कम नहीं है. जहां लोग फिल्म को फैमिली के साथ देखने का प्लान कर रहे होंगे उनकी उम्मीदें अब टूट गई हैं. ऐसे में जहां 4 टिकट बुक होने थे अब वो एक ही टिकट बुक होंगे, जिसका असर फिल्म की कमाई पर देखने से लिए मिल सकता है. ये भी एक बैरियर ही है, जिसने दर्शकों को पहले है डिवाइड कर दिया है.
फिल्म का रन टाइम
‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस का बैरियर इसका रन टाइम भी हो सकता है. क्योंकि ये अभी तक की सबसे लंबी फिल्म बताई जा रही है. इसका रन टाइम 3 घंटे 49 मिनट है. पहले इसका रन टाइम 3 घंटे 55 मिनट था. लेकिन सेंसर बोर्ड के 21 कट लगाने के बाद इसका रन टाइम थोड़ा ट्रिम किया गया है. वॉयलेंस सीन्स को कम किया गया है लेकिन ये ‘एनिमल’ से भी ज्यादा लंबी फिल्म है. ऐसे में लंबे रन टाइम वाले फिल्म के लिए इसका बैरियर टाइमिंग ही होता है. करीब 4 घंटे थिएटर में बैठकर सिर्फ खून खराबा देखना कुछ दर्शकों के लिए आसान नहीं होता है. पहले भी ‘एलओसी करगिल’ को रिलीज किया गया था, जो फ्लॉप ही साबित हुई थी. इसमें सारे टाइम एक्शन और खून खराबा देखने के लिए मिला था. ऐसे में अब देखना होगा कि आदित्य धर की इस फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिलता है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, कई सीन्स पर लगे कट; जानें कितनी लंबी होगी फिल्म
बॉक्स ऑफिस क्लैश
इसके अलावा इस लिस्ट में एक बैरियर बॉक्स ऑफिस क्लैश है. हालांकि, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले रणवीर सिंह की फिल्म के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे मिडिल ईस्ट का हवाला देते हुए पोस्टपोन कर दिया गया, जिसके बाद लगा कि अब सारा बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघर ‘धुरंधर 2’ का हो गया है लेकिन, अभी ये आपदा भी टली नहीं. बल्कि इसी दिन पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को रिलीज किया जा रहा है. आपको बता दें कि पवन कल्याण को साउथ का पावर स्टार कहा जाता है. उनकी अपनी फैन फॉलोइंग ना केवल साउथ में बल्कि नॉर्थ में भी है. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के आगे एक और बड़ा चैलेंज क्लैश के तौर पर सामने है. देखना होगा कि ईद 2026 किसकी मनती है.
महंगे टिकट्स
इतना ही नहीं, इस बैरियर्स की लिस्ट में एक प्वॉइंट महंगे टिकट्स भी हैं. ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग जब शुरू की गई तो इसके टिकट्स काफी महंगे बिके. इसमें 2400 और 3400 रुपये के टिकट्स बिके. लोगों ने इसे खरीदे भी. लेकिन सवाल यहां पर है कि अगर इतने महंगे टिकट्स होंगे तो कितने लोग ही इसे खरीद पाएंगे. रोज के 500 रुपये कमाने वाला शख्स इस फिल्म को देखना भी चाहता है और उसे इसके टिकट 1000 रुपये में बेचे जाए शायद उसके लिए परिवार के साथ इसे देख पाना बड़ा मुश्किल होगा. इतना ही नहीं, इस टिकट को खरीदने के लिए तो 1000 रुपये हर दिन का कामने वाला शख्स भी फैमिली के साथ इसे देखने के लिए एक पल के लिए सोचेगा. हालांकि, दिल्ली जैसे शहरों में फिल्म के टिकट के दाम थोड़े कम आंके गए हैं लेकिन पीवीआर और आईनॉक्स में इसके दाम अब भी ज्यादा हैं. ऐसे में महंगे टिकट्स अक्सर फिल्म की कमाई को इफेक्ट करते हैं.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
1 day ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
1 day ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814
2 days ago1969 का विवादित सीन, एक्टर की हरकत से रो पड़ी एक्ट्रेस; 10 साल अटकी फिल्म
2 days ago23 साल में बनी ‘लव एंड गॉड’, रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines