Raaka के लिए आसान नहीं थी Deepika Padukone की राह, प्रेग्नेंसी में भी शूट किए मुश्किल एक्शन सीन!

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इन दिनों एक्ट्रेस मैटरनिटी लीव पर हैं. इस बीच अब फिल्म ‘राका’ को लेकर जानकारी सामने आई है. चर्चा है कि दीपिका ने फिल्म के एक्शन सीन को प्रेग्नेंसी में शूट किया.

Deepika Padukone

Deepika Padukone. image credit- social media

विज्ञापन

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं. एक्ट्रेस जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इन दिनों मैटरनिटी लीव पर हैं. दीपिका कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ भी शामिल है. अब सुनने में आया है कि दीपिका ने इस फिल्म के बेहद मेहनत की है और प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी फिल्म की शूटिंग की. आइए जानते हैं पूरा मामला?

दीपिका पादुकोण हर दिन किया काम

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लगभग हर दिन फिल्म ‘राका’ की शूटिंग की थी, जिससे फिल्म का हर काम अपने तय समय पर पूरा हो सके. इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी नाइट शिफ्ट में काम किया है और खुद के मुश्किल एक्शन सीन भी किए हैं.

विज्ञापन

फिल्म में कोई देरी ना हो

दीपिका ने मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले अपने शेड्यूल को लेकर समर्पण दिखाया और समय पर अपना काम पूरा किया, जिससे उनकी वजह से फिल्म में देरी ना हो सके. रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका चाहती थीं कि उनके काम की वजह से प्रोडक्शन का काम बिना किसी बड़ी देरी के तय समय पर चलता रहा.

मैटरनिटी ब्रेक लेने से पहले पूरा किया काम

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू के एक सदस्य ने शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के दृढ़ संकल्प को देखकर उनकी तारीफ भी की है. जी हां, फिल्म से जुड़े एक क्रू मेंबर का कहना है कि वो मैटरनिटी ब्रेक लेने से पहले फिल्म पूरी करने के लिए कंफर्म थीं और उन्होंने ये करके दिखाया है. हालांकि, कुछ एक्शन सीन बहुत मुश्किल थे, लेकिन उन्होंने उन्हें भी बखूबी निभाया है.

दीपिका पादुकोण की तारीफ

इतना ही नहीं बल्कि सेट पर मौजूद सभी लोगों के लिए दीपिका पादुकोण को इतने फोकस और लगन के साथ काम करते देखकर उनकी तारीफ की और इसे प्रेरणादायक बताया है. गौरतलब है कि एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. साथ ही दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं.

विज्ञापन

साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म

वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ये एक साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. फिल्म मेंढेर सारे विजुअल इफेक्ट्स और जबरदस्त एक्शन सीन होंगे, जो दर्शकों को एक अलग एक्सपीरियंस देंगे. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा. हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज में समय है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ