‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
Salman Khan Praises Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी इन दिनों काफी चर्चा पूरी दुनिया में हो रहा है. इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर पायलट को सलाम किया है.
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट (PIC-beingsalmankhan, Instagram)
विज्ञापन
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट के अंदर हुए हमले पर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने काफी साहस दिखाया है और फ्लाइट को सुरक्षित लैंड भी कराया है, जिसके बाद उनकी दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन का हालचाल लिया और उन्हें इस बहादुरी के लिए सलाम किया है. स्मित की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है.
हालांकि, अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सलाम किया है. चलिए जानते हैं कि सलमान खान ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने अंदाज में कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है. भाईजान ने पोस्ट में लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी. हम सब आप को सैल्यूट करते हैं. आपके साथ सफर करना अच्छी बात होगी. वेल डन ब्रो’.
Kamaal kar diya pilot ji, hum sab aap ko salute karte hain will be a pleasure to fly with u.. Well done bro.. Capt #SmitMachchhar
आपको बता दें कि भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर सिर्फ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह ने भी स्टोरी शेयर कर तारीफ की है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने स्मित मच्छार की फोटो के साथ लिखा, ‘साहसी कप्तान’ इसके साथ ही उन्होंने सैल्यूट और भारतीय झंडे का इमोजी लगाया है. इसके साथ ही रणवीर ने फिल्म धुरंधर का गाना ‘जान से गुजरते हैं’ भी लगाया है. बता दें कि पायलट ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने काफी बहादुरी का काम किया और सैकड़ों यात्री की जान बचाई थी. फिल्म धुरंधर का गाना ‘जान से गुजरते हैं’ बैकग्राउंड में लगाया है.
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने की थी फोन पर बात
स्मित मच्छार से बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और उनको इस बहादुरी के लिए सराहा है. इस बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को घटना की पूरी जानकारी भी दी है. बता दें कि स्मित ने जिस फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया उस फ्लाइट में लगभग 180 लोग सवार थे. स्मित के इस साहसी काम की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है. वहीं अब हर कोई कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.