Daayra OTT Update: थिएटर के बाद किस ओटीटी पर आएगी करीना कपूर की फिल्म? रिलीज से पहले मिला हिंट

Daayra OTT Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज में अभी ज्यादा समय नहीं है, लेकिन रिलीज से पहले इसकी ओटीटी रिलीज भी चर्चा में है.

Daayra

किस ओटीटी पर आएगी फिल्म 'दायरा'? image credit- kareena instagram

विज्ञापन

Daayra OTT Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज डेट आ चुकी है और इसे पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन इसी के साथ फिल्म किस ओटीटी पर आएगी ये भी रिवील हो गया है. हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज में अभी बहुत समय है क्योंकि थिएटर में अपना जलवा दिखाने के बाद ही ये ओटीटी पर दस्तक देगी. आइए जानते हैं कि फिल्म किस ओटीटी पर आ सकती है?

करीना कपूर ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में करीना ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ का नया पोस्टर शेयर किया. साथ ही कैप्शन में बताया कि फिल्म में वो डीसीपी अंजूनी कोहली के किरदार में नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसी पोस्ट में फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी हिंट है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर आएगी फिल्म?

करीना कपूर ने फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें फिल्म की रिलीज डेट और मेकर्स की जानकारी लिखी है. साथ ही इसी पोस्टर के आखिर में कौन में नेटफ्लिक्स का भी नाम लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म थिएटर्स में अपना जलवा दिखाने के बाद सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

मेकर्स ने नहीं दी जानकारी

करीना ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसके हिसाब से फिल्म इसी ओटीटी पर आएगी, लेकिन मेकर्स की ओर से ऑफिशियल जानकारी आने के बाद ही कंफर्म हो पाएगा कि फिल्म को किस ओटीटी पर देखा जा सकेगा. हालांकि, इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि पहले फिल्म थिएटर्स में आएगी और फिर इसे ओटीटी पर लाया जाएगा.

कब रिलीज होगी फिल्म?

गौरतलब है कि करीना कपूर की ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि, सितंबर के महीने में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं और इसी बीच करीना की फिल्म भी आने वाली है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक इंटेंस ड्रामा है, जो न्याय, कानून, अपराध और समाज की दोहरी मानसिकता के बीच की धुंधली रेखा को दर्शाती है. इस फिल्म का निर्माण Junglee Pictures और पेन स्टूडियो द्वारा किया गया है. अब बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ