हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Batwara 1947 के मेकर्स से हुई भारी चूक! AI के चक्कर में हो गए तगड़े ट्रोल, क्या है मामला?

Batwara 1947 Facing Trolling: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स से भारी गलती हुई है, जिसकी वजह से फिल्म रिलीज से पहले ही ट्रोल हो रही है.

विज्ञापन
Batwara 1947. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Batwara 1947 Facing Trolling: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज से पहले ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म के मेकर्स से भारी चूक हो गई है और एआई के चक्कर में ये पूरा बवाल खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर अब यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या है मामला?

दरअसल, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की एक्ट्रेस कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कनिका कपूर, करण देओल के साथ नजर आ रही हैं. 30 जुलाई को आए इस पोस्टर में कनिका कपूर, कनिका कम और कियारा आडवाणी ज्यादा लग रही हैं और ये सब एआई से पोस्टर बनवाने के चक्कर में हुआ है.

लोगों ने किया ट्रोल

जैसे ही ये पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आया, तो यूजर्स ने मेकर्स की इस गलती को तुरंत पकड़ लिया. इंटरनेट पर लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू किया. एक यूजर ने इस पोस्टर को देखने के बाद कमेंट किया कि बधाई हो, लेकिन आप कियारा आडवाणी लग रही हैं. एक दूसरे यूजर ने कहा कि मुझे लगा ये कियारा हैं.

विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स?

एक तीसरे यूजर ने कहा कि मुझे सच में लगा कि पोस्टर में कियारा आडवाणी हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप कियारा आडवाणी की तरह लग रही हो मैम. एक और यूजर ने कहा कि एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि कियारा है. एक और ने कहा कि कनिका, कियारा के जैसी क्यों लग रही हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं कि वो बिल्कुल कियारा की तरह लग रही हैं. एक अन्य ने कहा कि ये बिल्कुल कियारा लग रही हैं. एक और यूजर ने कहा कि एआई ने कियारा आडवाणी बना दिया. एक और ने लिखा कि पोस्टर भी एआई बना दिया. इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्टर को देखने के बाद किए हैं. बता दें कि ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र और करोड़ों की दौलत, कितने रईस हैं ‘स्पाइडर मैन’ Tom Holland?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola