'चाहे जेल जाना पड़े, लेकिन सबक सिखाऊंगा', कौन है निहंग सिंह जिसने बॉलीवुड सिंगर को धमकाया?

Neha Kakkar & Rohanpreet Singh Gets Life Threat: बॉलीवुड की फेमस सिंगर और उनके पति को धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालने के लिए सिंगर को आखिर किसने धमकाया है, चलिए आपको बताते हैं।

Neha Kakkar & Rohanpreet Singh Gets Life Threat

Neha Kakkar & Rohanpreet Singh Gets Life Threat

विज्ञापन

Neha Kakkar & Rohanpreet Singh Gets Life Threat: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति को धमकी दी गई है। जी हां सिंगर जो अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं, अब एक बड़े विवाद में फंसती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्हें और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को निहंग मान सिंह अकाली द्वारा धमकी दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नेहा अपने पति को सही तरीके से पेश नहीं करेंगी, तो उन्हें सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

निहंग सिंह ने क्यों दी धमकी?

निहंग मान सिंह ने अपनी बात साफ-साफ रखते हुए कहा कि नेहा और रोहनप्रीत को अपने सार्वजनिक व्यवहार को सुधारना होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर आप अच्छे गायक हैं, तो अच्छे काम भी करें। इस तरह का आचरण समाज में असामाजिकता फैलाता है।’ उनका कहना है कि पंजाब में नशा और अश्लीलता काफी बढ़ गई है और ऐसे में समाज को जागरूक करने की जरूरत है। अपने मैसेज में निहंग सिंह मान का कहना है कि वो पहले तो सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट वालों को पहले प्यार से समझाएंगे और फिर सबक सिखाया जाएगा। इसके लिए चाहे उन्हें जेल ही क्यों ना जाना पड़े, वो समाज में किसी तरह की गंदगी नहीं फैलने देंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद

नेहा कक्कड़ अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका ये व्यवहार कुछ लोगों को खटक रहा है, जिसके बाद उन्हें अब धमकी मिली है। निहंग मान सिंह ने कहा कि अगर इस तरह के आचरण को बदला नहीं गया, तो वो उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

निहंग मान सिंह ने अपने धमकी भरे संदेश में ये भी कहा कि ‘हम अपने समाज की सुरक्षा के लिए खड़े हैं। अगर किसी के आचरण से समाज को ठेस पहुंचती है, तो हमें कदम उठाने होंगे।’

विज्ञापन

नेहा कक्कड़ ने अब तक गाए बेहतरीन गाने

नेहा कक्कड़ ने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी और तब से उनकी जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। उनके कई हिट गाने जैसे ‘सैकंड हैंड जवानी’, ‘लंदन ठुमकदा’ और ‘मनाली ट्रान्स’ ने उन्हें बॉलीवुड की हिट मशीन बना दिया। उनके फैंस उनकी आवाज और उनके गानों के दीवाने हैं। अब देखना ये होगा कि नेहा कक्कड़ इस धमकी का किस तरह सामना करेंगी और इस पर क्या रिएक्शन देंगी।

कौन हैं निहंग मान सिंह अकाली?

आपको बता दें निहंग मान सिंह अकाली बुड्ढा दल के सदस्य हैं जो पिछले काफी सालों से पंजाब में एक्टिव है। बुड्ढा दल निहंगों का संगठन है जो उन्हें कंट्रोल करता है और उन्हें आदेश देता है कि उन्हें क्या करना है। पंजाब में कई उप दल और छोटे दल हैं लेकिन बुड्ढा दल शिरोमणि सबसे ऊपर आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ