1 घंटे 30 मिनट की हॉरर मिस्ट्री, हर मोड़ पर मिलेगी ट्विस्ट से भरी कहानी; Youtube पर फ्री में मौजूद

बॉलीवुड की सबसे हॉरर मिस्ट्री मूवीज की लिस्ट में शामिल मनोज बाजपेयी की मूवी को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसमें आपको हर मोड़ पर सस्पेंस की भरपूर डोज मिलेगी। चलिए मूवी के बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं।

kaun movie

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Bollywood Horror Mystery Movie: बॉलीवुड में कई ऐसी मूवीज हैं जो अपने हॉरर और थ्रिलर सीन्स के लिए जानी जाती हैं। कुछ मूवीज लोगों की नजरों में आकर हिट हो जाती हैं तो कुछ मूवीज को अच्छी कहानी के बाद भी अंडररेटेड का टैग मिल जाता है। आज हम ऐसी ही एक मूवी की बात करने जा रहे हैं जो बॉलीवुड में बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर मूवीज की लिस्ट में आती है लेकिन इसके बाद भी बहुत कम लोगों ने इस मूवी को देखा है। हम साल 1999 में आई ‘कौन’ मूवी की बात कर रहे हैं। चलिए इस मूवी के बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं।

यह भी पढ़ें: 1 घंटे 37 मिनट की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म, इसे देख Saiyaara को भी जाएंगे भूल; JioHotstar पर मौजूद

विज्ञापन

मूवी के लीड एक्टर्स ने बटोरी सुर्खियां

राम गोपाल वर्मा की मिस्ट्री हॉरर फिल्म ‘कौन’ आपके रोंगटे खड़े कर देगी। वहीं इस मूवी में उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह लीड रोल में हैं। इन तीनों ही कलाकारों ने मूवी में इतनी बेहतरीन एक्टिंग की है कि आप उनके फैन बन जाएंगे। वहीं इसके थ्रिलर सीन्स देख आपको लगेगा कि आप भी मूवी की सिचुएशन में फंस गए हैं।

मूवी की कहानी

मूवी की कहानी में एक सीरियल किलर पर आधारित है जिससे शहर के लोगों में दहशत है। जहां मूवी की शुरुआत एक डरी सहमी महिला से होती है, वहीं फिल्म के अंत में पता चलता है कि वो ही सीरियल किलर निकलती है। इस बीच मूवी में बहुत ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं जो आपको मूवी के अंत तक बांधे रखते हैं। मूवी में इस महिला का किरदार उर्मिला मातोंडकर ने निभाया है।

साउथ में भी बना रीमेक

वहीं दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी को महज 15 दिनों में शूट किया गया था। बेहद कम दिनों में शूट हुई ये मूवी आपको डराने में कामयाब होती है। इस मूवी की कहानी को अनुराग कश्यप ने लिखा है। वहीं राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस फिल्म का रीमेक साउथ में भी बनाया गया। साउथ की इस मूवी का नाम ‘शॉक’ था और ये 2010 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ