News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Suspense-Thriller Movie: आजकल साउथ फिल्मों को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सिनेमाघरों के बाद महज एक महीने के अंदर इन फिल्मों को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है, जिसका लुत्फ आप घर बैठकर उठा सकते हैं। आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, उसमें हर कदम पर आपको सस्पेंस और थ्रिलर की डोज मिलेगी। एक बार फिल्म को देखने के लिए बैठ गए तो अपनी सीट से आप उठ तक नहीं सकेंगे। यहां हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘हिट: द थर्ड केस’ है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार नानी लीड रोल में नजर आए हैं।
सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ की कहानी एक सीरियल किलर CTK के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लोगों का सरेआम क्रूर तरीके से हत्या करता है और उसका डार्क वीडियो बनाता है। इसे वह दुनिया को दिखाता है। किलर एक ग्रुप बनाता है, जिसमें वह अपनी ही तरह मनोरोगी लोगों को फंसा कर शामिल करता है और उन्हें भी हत्या करने के लिए इन्फ्लुएंस करता है। इस किलर का पर्दाफाश करने के लिए एसपी अर्जुन सरकार (नानी) को भेजा जाता है, जो इस गैंग को पकड़ने और हत्याओं को रोकने का काम करता है। कहानी में ऐसे कई पहलू आते हैं, जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगे। फिल्म में थ्रिल और मसाला भरपूर है।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर को मिला था तगड़ा रोल, फिर क्यों नहीं बनी बात?
‘हिट: द थर्ड केस’ को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। सभी भाषाओं के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120.58 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी। ये फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी हिट और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, जिसका बजट कथित तौर पर 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच में है।
‘हिट: द थर्ड केस’ पिछले महीने 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के एक महीने के अंदर ही इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है। फिल्म को ओटीटी पर एक हफ्ते से ज्यादा वक्त हो चुका है और ये नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसके पहले दो पार्ट 2020 और 2022 में रिलीज हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।