हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये हैं बॉलीवुड की 5 फिल्में, जिनमें ऐसी लव स्टोरी, देखकर कहेंगे 'कुछ कुछ होता है'

विज्ञापन
Bollywood Evergreen Movies

एक जमाना था, जब बॉलीवुड में लव स्टोरी वाली फिल्मों का जलवा होता था। आज भी लव स्टोरी वाली फिल्मों का क्रेज कम नहीं हुआ है। बॉलीवुड में कभी किसी दौर में कॉलेज लाइफ पर फिल्में बनती थीं। दर्शक 2 जवान दिलों के रोमांस को देखकर रोमांचित हो उठते थे। आज हम बताने जा रहे हैं, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जिन्हें आपने शायद ही कभी देखा हो। ये वो फिल्में हैं, जिन्होंने कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को मदहोश कर दिया था। प्यार की महक और खुशबू इतनी खुशनुमा होती है कि इंसान कह उठता है, क्या करूं हाय, कुछ-कुछ होता है। आइए जानते हैं, इन फिल्मों के बारे में…

यह भी पढ़ें:  ‘ससुर बनकर खड़े हो…’, अचानक पैपराजी के सामने भड़क उठी Rakhi Sawant, जानें क्या है पूरा मामला?

समीर के बोल, शानू-अनुराधा की आवाज की दीवानगी

आशिक़ी, साल 1990 की सुपरहिट मूवी, जिसने प्यार करने वालों को इश्क़ करने का नया नज़रिया दिया। जवां दिलों को गुनगुनाने के लिए बेहतरीन गीत भी दिए। कौन भूल सकता है, इसके एवरग्रीन गानों को, जिन्होंने उस दौर में ऐसी धमाल मचाई कि गाने अमर हो गए। नदीम-श्रवण की फेमस म्यूजिकल जोड़ी के अलावा फेमस गीतकार समीर के बोल ने आशिक़ी और इसके गानों को सदाबहार बना दिया। कुमार शानू और अनुराधा पौंडवाल के मधुर आवाज़ आज भी इसके गीतों को हर घर में पहुंचा रही है। अगर आप लव स्टोरी मूवी के दीवाने हैं और आपने आशिकी को नहीं देखा तो कुछ भी नहीं देखा।

विज्ञापन

तुषार और करीना कपूर की लव स्टोरी ने काफी गुदगुदाया

मुझे कुछ कहना है, साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मशहूर अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर का पर्दापण किया था। फिल्म मुझे कुछ कहना है… में करीना कपूर ने तुषार के अपोजिट काम किया था। बता दें कि इस फिल्म की दीवानगी ऐसी थी कि युवाओं में कैप पहनने और ड्रेस को लेकर काफी क्रेज दिखा। लाजवाब लव स्टोरी वाली मूवी बनी थी! बस एक बार इसे जरूर देखें। आप खुद इसका रिव्यू दे देंगे।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने सरेआम Shah Rukh Khan को कर दिया ‘Kiss’, देख पति Ranveer Singh बोल पड़े ये बात

विज्ञापन

आफताब-अमीषा की लव स्टोरी ओर बेहद उम्दा डायरेक्शन

क्या यही प्यार है, 2002 में कॉलेज लाइफ पर बनी यह बेहद खूबसूरत फिल्म थी। यह ऐसी फिल्म थी, जिसने प्यार करने वाले दिलों को झकझोर दिया था। जमकर गुदगुदाया था। बेहद ही उम्दा शैली में इसका डायरेक्शन किया गया था। इस मूवी के गानों के बारे में तो पूछिए ही मत। चॉकलेटी एक्टर आफताब शिवदासानी और अमीषा पटेल की जोड़ी ने जिस मासूमियत के साथ यंग लवर्स का रोल निभाया था, अगर आप देखेंगे तो महक उठेंगे।

96 मूवी की रेटिंग और यूट्यूब पर कमेंट्स ने चौंकाया 

96, साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय सेतुपति ने इस फिल्म में गजब का अभिनय किया। ’96’ टाइटिल से ही ज़ाहिर होता है कि यह 90 के दौर की कहानी है। फिल्म 96 में विजय सेतुपति के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने काम किया है। इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी ने फिल्म 96 को सदा के लिए अमर कर दिया है। 96 अब तक की सबसे डिफरेंट टाइप की लव स्टोरी मूवी है। इस मूवी की रेटिंग और यूट्यूब पर आए कमेंट्स इसके ग्लैमर को बताने के लिए काफी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘तुम्हें भगवा और देश से एलर्जी है…’, Swara Bhasker के मैटरनिटी फोटोशूट पर मचा बवाल, जानें क्यों ट्रोल हो रही एक्ट्रेस?

अजय देवगन का लवर ब्वॉय लुक हमेशा से पॉपुलर

हम दिल दे चुके सनम, 1999 में संजय लीला भंसाली की यह मूवी रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक लव स्टोरी मूवी में अजय देवगन, सलमान खान के अपोजिट ऐश्वर्या राय ने काम किया था। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गीतों ने सबको दीवाना बना दिया था। दिग्गज एक्टर अजय देवगन ने जिस तरीके से एक लवर का रोल निभाया, उसे देखकर हर‌‌‌ कोई भौंचक्का रह गया। यदि आप लव स्टोरी फिल्मों के दीवाने हैं तो आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola