'ससुर बनकर खड़े हो...', अचानक पैपराजी के सामने भड़क उठी Rakhi Sawant, जानें क्या है पूरा मामला?

Rakhi Sawant Viral Video

Rakhi Sawant Viral Video

Rakhi Sawant Viral Video: इन दिनों अपने एक्स-हैडबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी न किसी बहाने से चर्चाओं में रहती ही हैं। हाल में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी के सामने भड़कती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस एक शख्स पर खूब चिल्लाती नजर आ रही हैं। दरअसल, ये वीडियो राखी अपने फैस पर नाराज होती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी एयरपोर्ट से निलकती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

इसके बार वहां मौजूद पैपाराजी उनकी (Rakhi Sawant Viral Video) फोटो क्लिक करने लगते हैं और एक्ट्रेस के कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करने लगते हैं। आमतौर पर अपने फैंस के साथ कुल नजर आने वाली राखी वीडियो में एक फैन पर बिफरती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant ने फैन को हड़काया

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत का एक फैन सेल्फी क्लिक करते हुए उनके बेहद करीब आ जाता है, जिसके बाद एक्ट्रेस फैन पर गुस्सा हो जाती है और कहती हैं ‘सांस तो लेने दो..ससुर बनकर सिर पर खड़े हो’। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल भी किया जाता है। वहीं, राखी के फैंस उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Rakhi Sawant को यूजर्स कर रहे ट्रोल

राखी सावंत की इस वीडियो को बॉवीलुड पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। वीडियो पर काफी संख्या में यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही है। साथ ही एक्ट्रेस अपने गुस्से को लेकर भी ट्रोल हो रही है। वीडियो पर एक यूजर लिखता है ‘बुर्का कहां गया जो पहनकर घूम रही थीं’। एक और यूजर लिखता है कि ‘मानो या ना मानो बंदी सबसे अलग है’। एक और यूजर लिखता है कि ‘आ गई अपनी असलियत पर’। एक यूजर ने लिखा ‘बुर्का कहां छोड़ दिया?’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ