Deepika Padukone ने सरेआम Shah Rukh Khan को कर दिया 'Kiss', देख पति Ranveer Singh बोल पड़े ये बात

Ranveer Singh on Deepika Padukone Shah Rukh Khan Kiss

Ranveer Singh on Deepika Padukone Shah Rukh Khan Kiss

Ranveer Singh on Deepika Padukone SRK Kiss: इन दिनों दीपिका पादुकोण बॉलीवड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। हाल में एक्ट्रेस शाहरुख के साथ एक इवेंट में भी शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने ‘जवान’ के गाने ‘चलेया तेरी ओर…’ पर डांस करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लकै बॉर्डर के साथ व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है।

विज्ञापन

फोटो में एक्ट्रेस किंग खान को ‘किस’ करती नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती है ‘ये मेरे लिए आखिरी है’। एक्ट्रेस की इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का भी रिएक्शन सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh ने दिया ऐसा रिएक्शन

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा शेयर की गई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के किस करते हुए फोटो पर रणवीर सिंहे ने अपना रिएक्शन देते हुए ‘जवान’ के एक गाने के कुछ बोल लिखते हुए लिखा कि ‘इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना, हो’। एक्टर के इन रिएक्शन को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही स्टार्स के फैंस भी इस फोटो और रणवीर के रिएक्श पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

Ranveer Singh on Deepika Padukone Shah Rukh Khan Kiss

Ranveer Singh on Deepika Padukone Shah Rukh Khan Kiss

विज्ञापन

400 करोड़ के पार पहुंची SRK की Jawan

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता हो चुका है और फिल्म ने हफ्तेभर के अंदर 400 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। बात दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इससे पहले दोनों साथ में इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) में नजर आ चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ