Animal की सक्सेस पार्टी के दौरान Bobby Deol ने बॉडीगार्ड को कहा- 'धक्का मत मारो'

Bobby Deol, Animal: बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी के दौरान अपने बॉडीगार्ड को शांत रहने के लिए कहा और कहा कि ‘धक्का मत मारो…’

Bobby Deol, Animal

फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Bobby Deol, Animal: बीते साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अपनी पकड़ बनाकर रखी। इस फिल्म ने बेहद शानदार कमाई की है।

विज्ञापन

इस बीच अब फिल्म की बीती रात फिल्म की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई, जिसमें बी-टाउन के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अब इस इवेंट से बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात हुई फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी

हाल ही में फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस इवेंट से बॉबी का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी देओल अपने बॉडीगार्ड्स के साथ आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर के बॉडीगार्ड गुस्से से सभी को हटने के लिए कहते हैं। इस पर बॉबी देओल बहुत प्यार से कहते हैं कि आराम से… धक्का मत मारो।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

अभिनेता की काइंडनेस देखकर यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो कितने शांत और अच्छे हैं। दूसरे यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि बॉडीगार्ड की वजह से एक्टर बदनाम होते हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही शांत इंसान है। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

सक्सेस पार्टी में पहुंचे कई सितारे

बता दें कि एनिमल की सक्सेस पार्टी में बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, महेश भट्ट, रश्मिका मंदाना, हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर सहित सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे हैं। साथ ही sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार इसने 549.39 करोड़ रुपये की कमाई की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ