Bigg Boss OTT 3: Adnaan Shaikh की गेम हुई एक्सपोज, इन 4 कारणों ने बना दिया फुसकी बम!

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Exposed: बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वार पर अदनान शेख की जमकर क्लास लगाई गई है। शो के होस्ट अनिल कपूर ने उन्हें डांट लगाई है क्योंकि वो घर में जाकर एकदम फुसकी बम बन गए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अदनान वहां बस भीड़ बढ़ाने के लिए पहुंचे हैं। क्या रहा पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए।

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Exposed

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Exposed

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Exposed: बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वार पर हर हफ्ते शो के होस्ट अनिल कपूर घरवालों की वाट लगाते हैं लेकिन इस बार अगर किसी की सबसे ज्यादा क्लास लगाई गई है तो वो रहे घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए अदनान शेख। जी हां अदनान खेश की अनिल कपूर ने जमकर क्लास लगाई है। उनसे कई ऐसे सवाल पूछे गए जिनका जवाब शायद उनके पास भी नहीं था। पिछले हफ्ते घर में आए अदनान अब तक गेम में अपना ज्यादा कान्ट्रब्यूशन दिखा नहीं पा रहे हैं। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं आखिर अदनान को किन-किन मुद्दों को लेकर बोला गया।

विज्ञापन

घर में अपना मकसद भूले अदनान

अदनान शेख की जब वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी तो उन्होंने कुछ सदस्यों को घर में एक्पोज करने की बात कही थी। उन्होंने खासकर लवकेश कटारिया, अरमान मलिक और सना मकबूल के खिलाफ अपनी राय खुलकर रखी थी। उन्होंने कहा था उनके दोस्त विशाल को लवकेश यूज कर रहे हैं वहीं नेजी को सना मकबूल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं जब घर में एंट्री हुई अदनान की तो वो कहीं ना कहीं अपने मकसद को भूल गए। उन्होंने लवकेश और सना के साथ ही उठना बैठना शुरू कर दिया जो ना तो ऑडियंस को समझ आया और ना ही शो के मेकर्स को।

विज्ञापन

अदनान का कोई दोस्त-दुश्मन नहीं

वीकेंड का वार पर जो एक और मुद्दा शो के मेकर्स द्वारा उठाया गया वो था अदनान शेख का कोई दोस्त और दुश्मन ना होना। घर में अब तक ऐसा दिख रहा है कि अदनान हर किसी के साथ उठते-बैठते हैं, उनका ना तो घर में कोई दोस्त है और ना ही उनका कोई दुश्मन है। वो घर में गए तो थे 2-3 लोगों को निशाने पर लेकर लेकिन घर में वो उन्हीं के साथ ज्यादातर बात करते हुए दिखे।

विज्ञापन

अदनान शेख लग रहे हैं फेक कंटेस्टेंट

घर में अदनान शेख अब तक काफी फेक कंटेस्टेंट लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वो अपने दिल की बातों को दबाकर रख रहे हैं। अरमान मलिक के खिलाफ उन्होंने लड़ाई के दौरान काफी कुछ कहा लेकिन फिर उसके अगले ही दिन वो अरमान से बात करते हुए नजर आए। लवकेश के खिलाफ अदनान अरमान से बात करते हुए दिखे जबकि उसी लवकेश के लिए वो एक दिन पहले टास्क के दौरान अरमान मलिक के फाइट कर रहे थे। ऐसे में अदनान को उनके दोहरे और फेक पर्सेनेलिटी को लेकर भी काफी कुछ सुनाया गया। यानी अगर यूं कहें कि अदनान को पूरी तरह से वीकेंड का वार पर एक्सपोज किया गया तो कुछ गलत नहीं होगा।

सबसे साथ बनाकर चल रहे अदनान

ऐसा लग रहा है कि अदनान शेख घर के अंदर सभी के साथ बनाकर रखना चाहते हैं। तभी तो वो अरमान मलिक के साथ भी बैठे हुए नजर आते हैं तो वहीं विशाल, सना और लवकेश के साथ भी अदनान को कई बार बैठे हुए देखा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ