Bigg Boss OTT 3: शो हुआ ट्रोल तो बिग बॉस ने मार दी पलटी, शो के नियम में फिर से हुआ बदलाव

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने अपने ही फैसले पर अब पलटी मार ली है। जी हां बिग बॉस ओटीटी के घर में आए दिन जो नियमों में बदलाव किया जा रहा है वो ऑडिंयस को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। शो के मेकर्स ने ट्रोलिंग को देखते हुए अब अपना बड़ा फैसला फिर से वापस ले लिया है। क्या है ये नियम जिसे मेकर्स ने वापस लेना ही शो के लिए बेहतर समझा इस रिपोर्ट में जानिए।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों ड्रामा और एंटरटेनमेंट बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन घर में मेकर्स नए-नए नियम लेकर आ रहे हैं जिससे बाहर बैठे फैंस के बीच काफी बज क्रिएट हो रहा है। शो में वाइल्ड कार्ड अदनान शेख की भी एंट्री हो चुकी है, जो अब तक तो घर में ज्यादा कुछ करते हुए नजर आ नहीं रहे। शो में बिग बॉस ने अभी हाल ही में एक नियम बदला था, उन्होंने नॉमिनेटेड हुए कंटेस्टेंट्स को लेकर बाहर फैंस के लिए वोटिंग लाइन्स को बंद कर दिया था। जिसके बाद शो को इतना ट्रोल किया गया कि मेकर्स को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। आखिर क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए।

मेकर्स ने फैसले पर मारी पलटी

बिग बॉस को हर सीजन काफी बायस्ड और फेवरेटिज्म करने के आरोप में ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। कभी अपने फैसलों की वजह से तो कभी घर में नॉमिनेशन और एविक्शन को लेकर बिग बॉस को काफी कुछ कहा जाता था। इस बार के सीजन में भी बिग बॉस को उनके फैसलों की वजह से काफी कुछ सुनने का मिल रहा है, जिसकी वजह से अब मेकर्स ने अपने फैसले को वापस कर लिया है। एक फैसला लिया गया था कि इस बार अब कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन के बाद कोई भी फैन बाहर से वोट नहीं करता जिसका ऐलान जब बिग बॉस ने घर के अंदर किया तो घरवाले भी हैरान रह गए। मेकर्स ने अब ट्रोलिंग के बाद अपने इस फैसले को वापस कर लिया है।

विज्ञापन

बिग बॉस ने इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स के लिए अब वोटिंग लाइन्स ऑपन कर दी है, यानि अब फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को घर से बेघर होने के लिए बचा सकते हैं। ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक वोटिंग के बाद जो कंटेस्टेंट्स टॉप में रहेंगे वो सीधे-सीधे सुरक्षित हो जाएंगे। बाकि 2-3 कंटेस्टेंट्स जिन्हें जनता द्वारा सबसे कम वोट्स मिलेंगे उनमें से किसी एक को घरवालों द्वारा ही बाहर निकाला जाएगा। यानी बॉटम में जो कंटेस्टेंट्स होंगे उनके बीच शायद घरवाले या फिर बाहरवाले कंटेस्टेंट्स वोट करेंगे।

किस पर लटर रही बेघर होने की तलवार?

इस बार घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं जिनमें अरमान मलिक, अदनान शेख, सना मकबूल, लवकेश, विशाल, सना सुल्तान और दीपक चौरसिया का नाम शामिल है। जनता द्वारा वोटिंग के दम पर अरमान, सना, विशाल और लवकेश सुरक्षित लग रहे हैं जबकि खतरे में अदनान शेख, सना सुल्तान और दीपक चौरसिया होंगे। हो सकता है कि इन तीनों कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को एविक्ट करने की पावर या तो हेड ऑफ हाउस यानी अरमान को मिले या फिर वो तीनों बाहरवाला कंटेस्टेंट्स को मिल सकती है।

विज्ञापन

सना मकबूल-रणवीर शौरी में तीखी बहस

घर में हाल ही में एक टास्क हुआ जिसमें सना मकबूल और रणवीर शौरी एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। रणवीर शौरी ने जहां सना मकबूल को कहा कि नागिन जैसी आंखें मत दिखाओ वहीं सना मकबूल ने भी कहा आप भी मेंढक जैसी आंखें मुझे मत दिखाना। दोनों ने एक दूसरे के लिए खूब बेकार शब्दों का इस्तेमाल किया। बस हाथापाई करना ही बचा था बाकि दोनों के बीच की फाइट बहुत तगड़ी हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ