Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को आई लवकेश और सना की याद, शिवानी के वीडियो में अरमान को किया एक्सपोज

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey is Missing Sana & Lovekesh: बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विशाल पांडे और शिवानी कुमारी ने अपने दिल की बात कही। शिवानी और विशाल ने मुलाकात की जहां दोनों ने बिग बॉस ओटीटी 3 पर बात की। आइए जानते हैं विशाल और शिवानी ने इस दौरान क्या कहा।

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey is Missing Sana & Lovekesh

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey is Missing Sana & Lovekesh

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey is Missing Sana & Lovekesh: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब फिनाले कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में बचे हुए कंटेस्टेंट्स में से कौन जीतेगा, इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। आखिर कौन बनेगा इस सीजन का विजेता, इसे लेकर काफी बहस हो रही है। फिलहाल घर में 7 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं जिनमें से कोई एक शो का विनर बनेगा। हाल ही में शो से दो बेहद मजबूत दावेदार बाहर हो गए। विशाल पांडे और शिवानी कुमारी को मेकर्स ने फिनाले से महज एक हफ्ता पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में अब शिवानी और विशाल ने बाहर आकर बिग बॉस के अपने सफर पर बात की है। शिवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी जर्नी को लेकर बात की। साथ ही शिवानी विशाल के घर भी पहुंची। वहां उन्होंने विशाल के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने शो को लेकर बात की और साथ ही ढेर सारी मस्ती भी दोनों के बीच देखने को मिली।

विज्ञापन

शिवानी बोलीं- मेरी बेइज्जती की गई

शिवानी कुमारी ने अपने व्लॉग पर बात करते हुए कहा कि मैं घर में अकेली लड़की थी जो गांव से थी। हम पढ़े लिखे तो हैं लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के चलते हमें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती इसलिए हमारा मजाक भी बना। उन्होंने आगे बात करते हुए अपने मुश्किल सफर को बयां किया। शिवानी ने कहा कि उनके पिता नहीं हैं, ना ही उनका कोई भाई है। ऐसे में उन्होंने बिग बॉस के घर तक का सफर काफी कठिनाइयों से तय किया है।

विज्ञापन

35 दिनों में मैंने बहुत कुछ सीखा- शिवानी

शिवानी कुमारी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे जैसे ही गांव की बाकी लड़कियां भी अपने जीवन में आगे बढ़ें और बिग बॉस जैसे बड़े रिएलिटी शो में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि ‘जैसे पढ़ाई के नाम पर मेरी बेइज्जती की गई, वैसे किसी और की ना हो इसलिए मुझे बिग बॉस से जो भी पैसा मिला है वो मैं गरीब लड़कियों को पढ़ाने में इस्तेमाल करना चाहती हूं। उन्होंने अपने सफर को लेकर कहा कि मैंने 35 दिन अंदर रहने के बाद बहुत कुछ सीखा इसलिए मुझे कोई मलाल नहीं है। अगर ऑडियंस के वोट्स काउंट होते तो आज मैं शायद घर के अंदर होती। लेकिन बिग बॉस ने घरवालों के वोट्स को गिना जिसकी वजह से मैं घर से बेघर हो गई लेकिन ठीक है इतना सफर तय करना भी बहुत बड़ी बात है’

विज्ञापन

लवकेश और सना को मिस कर रहे विशाल

शिवानी ने विशाल के घर जाकर उनसे भी मुलाकात की। शिवानी ने विशाल से बिग बॉस जर्नी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा फिनाले के इतना करीब जाकर वहां से एविक्ट होने के बाद। मेरे दिल में इस बात की चोट लगी है। वहीं बिग बॉस की क्या चीज बहुत मिस कर रहे हैं विशाल, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अपने दो दोस्तों को बहुत मिस कर रहा हूं। विशाल यहां सना मकबूल और लवकेश के बारे में बात कर रहे थे। वहीं दोनों ने अरमान मलिक के बारे में भी कहा कि उनकी सोच बहुत बेकार है। अरमान घर में हर किसी का माइंड वॉश कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ