Bigg Boss OTT 3: Sai Ketan Rao हुए टॉप 3 से बाहर, वो 5 कारण जो बने साई की जीत में रोड़े

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 बेहद ही दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। शो को अब टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। साई केतन राव का सफर अब शो में खत्म हो चुका है, ऐसे में 5 कारण जानिए जिनकी वजह से साई शो नहीं जीत पाए।

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Eviction

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Eviction

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले चल रहा है। शो से अब साई केतन राव का सफर खत्म हो चुका है। साई ने बाहर होते ही कहा कि वो नहीं चाहते कि सना मकबूल शो को जीतें। साई केतन राव के बारे में आपको 5 वजहें बताते हैं जिसकी वजह से वो शो की ट्रॉफी जीत नहीं पाए।

विज्ञापन

1. साई केतन राव को ले डूबी दोस्ती

साई केतन राव ने घर के आखिरी नॉमिनेशन टास्क में परफॉर्म करने से ही मना कर दिया क्योंकि उन्हें खुद के दोस्तों के विरोध में बोलना था। दरअसल बिग बॉस ने टास्क दिया था कि साई केतन, सना मकबूल और लवकेश की टीम को रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और नैजी की टीम के खिलाफ बोलकर उन्हें उनका टास्क करने के रोकना था। लेकिन जैसे ही रणवीर शौरी अपना टास्क करने आए, साई केतन राव ने टास्क करने से ही मना कर दिया, जिसकी वजह से कहीं ना कहीं साई केतन की टीम हार गई और वो नॉमिनेट हो गए।

विज्ञापन

2. घर में साई केतन का कोई मुद्दा नहीं

पहले दिन से साई केतन राव की पूरी गेम दो या तीन कंटेस्टेंट्स के ही आस-पास रही। वो पूरे शो में सना मकबूल और लवकेश कटारिया के विरोध में बोलते ही नजर आए। साई केतन का घर में कोई मुद्दा भी नजर नहीं आया। वो दूसरों की नाव पर ही सवार रहे।

विज्ञापन

3. साई केतन बने रहे दूसरों की पूंछ

शो में पहले दिन से ही साई केतन रणवीर शौरी और अरमान मलिक के साथ ही दोस्ती निभाते रहे। साई केतन को देखकर ऐसा लगा कि वो शो में अरमान मलिक और रणवीर के सहारे ही चलने के लिए आए हैं। जैसे-जैसे किसी के बारे में रणवीर ने उन्हें बताया वो वैसा ही करते आए।

विज्ञापन

4. साई केतन के खिलाफ सना, लवकेश और अरमान

साई केतन राव, सना मकबूल, अरमान और लवकेश में से सबसे वीक कंटेस्टेंट की बात करें तो फिलहाल साई केतन की गेम ही सबसे कमजोर नजर आती है। इसलिए बाकी तीन कंटेस्टेंट्स के बेघर होने के चांस बेहद कम हैं।

5. साई केतन का स्क्रीन टाइम कम

एपिसोड के 1 घंटे की बात करें तो उसमें साई केतन मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट नजर आते हैं। वो पूरे एपिसोड में गायब रहते हैं, जिसकी वजह से कहीं ना कहीं साई को सीजन का फुसकी बम भी कहा जा रहा है। क्योंकि शुरुआत में ऐसा लगा था कि साई केतन शो में एटम बम बनकर फूटेंगे लेकिन कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि साई दूसरों के मुकाबले ज्यादा शाइन कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ