हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Armaan-Kritika का वो इंटीमेट सीन, जिससे Bigg Boss OTT 3 पर बैन का खतरा, खिलाफ हुई शिवसेना

Bigg Boss OTT 3, Shiv Sena: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 मुश्किल में घिरता नजर आ रहा है। बीते दिन मुंबई शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने रियलिटी शो के बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से शिकायत की है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3, Shiv Sena: इन दिनों हर तरफ बिग बॉस ओटीटी 3 की चर्चा हो रही है। शो में दिखाया डा रहा ड्रामा भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि अब ये रियलिटी शो मुश्किल में घिरता नजर आ रहा है। दरअसल, बीते दिन मुंबई शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने रियलिटी शो के बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से शिकायत की है। उनका कहना है कि रियलिटी शो में अश्लीलता दिखाई जा रही है।

क्यों उठा ये विवाद?

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 से अरमान और कृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जी हां, इस वीडियो में दोनों ने सारी शर्म की हदों का पार किया और दोनों बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इंटीमेंट होते नजर आए। इंटरनेट पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो हंगामा मच गया। इंटरनेट यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू किया और अरमान और कृतिका को खूब बुरा-भला कहा। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद शो पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शो को लेकर शिकायत की गई है। हालांकि अब आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा?

शिकायत में क्या?

गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 की शिकायत शिवसेना ने की है। साथ ही उन्होंने इसको लेकर तत्काल कार्रवाई की भी मांग की है। शिकायत में उन्होंने शो पर आरोप लगाया है कि इस शो में यूट्यूब इन्फ्लुएंसर भी हिस्सा ले रहे हैं। उनकी हरकतों से दर्शकों पर गलत असर पड़ता है। उनका कहना है कि रियलिटी शो में अश्लीलता दिखाई जा रही है।

विज्ञापन

शो के बंद करने की मांग

शिवसेना नेता का कहना है कि शो के कंटेंट ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। शो में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है वो सभ्य समाज की छवि क धूमिल कर रहा है और ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उनका कहना है कि रियलिटी शो के नाम पर ये शो अब अश्लीलता प्रदर्शन करने की जगह बन चुका है, जिससे बच्चों और युवाओं पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही उनका कहना है कि इस तरह का शो बनाने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

पायल ने बताया एडिटेड

हालांकि अरमान मलिक की पहली बीवी पायल मलिक ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इसे एडिटेड बताया था। पायल का कहा था कि मैं बिग बॉस के घर में रहकर आई हूं और जो वीडियो में दिख रहा है, वो सच नहीं है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस शिकायत के बाद शो पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘मर्जी से मैरिज करता तो मान्य नहीं होती’, Sonakshi Sinha से शादी के बाद ये क्या बोले Zaheer Iqbal?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola