Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ सुर्खियों में बना हुआ है. शो के सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. फैंस को ‘बिग बॉस 20’ काफी पसंद भी आ रहा है. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में वीकेंड का वार में घरवालों को पहले हफ्ते का ‘बॉस’ चुनने के लिए बोला गया. इस दौरान सभी घरवालों ने एक ऐसे कंटेस्टेंट को चुना जिसने ऑडियंस को भी अपना दीवाना बनाया हुआ है. यहां तक की सलमान खान भी उस कंटेस्टेंट्स के दीवाने हो गए हैं. ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने के पहले ही दिन से ये कंटेस्टेंट्स ऑडियंस को फुल एंटरटेन कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं.
इस कंटेस्टेंट ने जीता दिल
‘बिग बॉस 20’ में जिस कंटेस्टेंट ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है ये कोई और नहीं बल्कि सिंगर काजी तौकीर हैं. पहले ही दिन से काजी तौकीर ने अपने टैलेंट से हर किसी का दिल जीत लिया है. सिंगिंग में तो उन्होंने हर किसी का दिल जीत ही लिया है, वहीं अब वो एंटरटेनमेंट में भी ऑडियंस को अपना दीवाना बनाते नजर आ रहे हैं. काजी का ‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी’ डायलॉग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं हाल ही में वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर का ये डायलॉग बोलने के लिए कहा और सभी कंटेस्टेंट्स ने काजी के साथ इस डायलॉग को बोलते हुए स्टेप्स भी किए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में सलमान खान ने पलटा एविक्शन का गेम, 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई नहीं होगा बेघर!
‘बॉस’ का मिला टैग
वहीं ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया. इसमें कंटेस्टेंट्स को एक ‘बॉस’ का नाम देना था और एक ‘लॉस’ का नाम देना था. बॉस में उस कंटेस्टेंट्स का नाम देना था जो घर में छाया हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर ‘लॉस’ में उस कंटेस्टेंट का नाम देना था जिसका गेम सबसे वीक है. इस दौरान घर के सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने ‘बॉस’ का टैग काजी तौकीर को ही दिया. जिसके बाद काजी ‘बिग बॉस’ के घर के पहले हफ्ते के ‘बॉस’ बनकर उभरे. वहीं सलमान खान ने भी इस बात को माना कि काजी घर में सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग हैं.
यह भी पढ़ें: ‘सलमान सर को भी पता चलने दो…’, दबंग खान की प्रोडक्शन कंपनी पर भड़के अमाल मलिक; जानें क्या है पूरा मामला
कौन-कौन है नॉमिनेट?
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें कनिका मान, लव गिल, अरिश्फा खान और उदिति सिंह शामिल हैं. हालांकि इस वीकेंड का वार घर में एविक्शन नहीं होगा और कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा. वहीं मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स सलमान खान के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच माही विज और आम्रपाली दुबे ने कनिका मान की मिमिक्री भी की.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines