Bigg Boss 20 में सलमान खान ने पलटा एविक्शन का गेम, 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई नहीं होगा बेघर!

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो के कंटेस्टेंट्स पर फैन प्यार लुटा रहे हैं. वहीं शो में एविक्शन का गेम पलटता नजर आने वाला है. चलिए जानते हैं एविक्शन से जुड़ी क्या नई अपडेट है.

bigg boss 20 no eviction

'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते नहीं होगा एविक्शन (Pic Credit- Instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में इस सीजन का पहला ‘वीकेंड का वार’ हुआ. इस दौरान सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया कि वो पहले हफ्ते कैसे दिखाई दिए हैं. जहां सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफों के पुल बांधे तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स को गेम में एक्टिव होने के लिए भी कहा. सलमान खान के लेटेस्ट वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिसमें वो कंटेस्टेंट्स को गेम के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं. वहीं अब एविक्शन में भी ट्विस्ट देखने को मिला है. दरअसल इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा.

विज्ञापन

एविक्शन अपडेट

‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह शामिल हैं. वहीं वीकेंड का वार पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. बिग बॉस के फैन पेज डिजिटल न्यू हब के मुताबिक इस वीकेंड का वार कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा. चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सभी कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते सुरक्षित हैं. हालांकि अभी तक ये बात शो के कंटेस्टेंट्स को नहीं पता है और सलमान खान भी आज यानी 13 सितंबर के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को ये गुड-न्यूज देते नजर आएंगे.

विज्ञापन

कौन-कौन हैं नॉमिनेट?

बता दें पहले हफ्ते में नॉमिनेशन के दौरान कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह को घरवालों ने ज्यादा वोट्स दिए, जिसके बाद ये कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए. हालांकि इस बार सभी कंटेस्टेंट्स के पास गेम में रहने के लिए 2 जीवनदान हैं. वहीं अब कैप्टेंसी टास्क को यंग डीएसए ने जीतकर कनिका मान से एक जीवनदान छीन लिया है. अब घर में कैद 15 कंटेस्टेंट्स के पास 2 लाइफलाइन्स हैं लेकिन कनिका के पास सिर्फ 1 ही लाइफलाइन बची है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले हफ्ते किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है.

विज्ञापन

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को दिखाया सच्चाई का आईना

लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को सच्चाई का आईना दिखाया. शो के होस्ट सलमान खान ने बताया कि कौन सा कंटेस्टेंट शो से बाहर अच्छा लग रहा है और किस कंटेस्टेंट के चर्चे बाहर हो ही नहीं रहे हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान घरवालों के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आएंगे. वहीं कनिका मान और गल्लू की डांस परफॉर्मेंस भी शो में देखने को मिलेगी. इसके साथ ही माही विज और आम्रपाली दुबे कंटेस्टेंट्स की कॉपी करते नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ