Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला. इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स आपस में एक-दूसरे से कंपीट करते नजर आए. टास्क के दौरान यंग डीएसए और गुल्लू के बीच झड़प भी देखने को मिली. वहीं दूसरी तरफ स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच भी झगड़ा देखने को मिला. इसके साथ ही घर को नया कैप्टन भी मिल चुका है. सभी कंटेस्टेंट्स को हराकर एक कंटेस्टेंट ने कैप्टेंसी टास्क जीत लिया है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क जीतकर किस सदस्य को कैप्टेंसी की कमान मिली.
कौन बना नया कैप्टन?
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी की रेस देखने को मिली. कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक आकार के बॉक्स में खड़ा होना था. नियम के मुताबिक जो भी 2 सदस्य इससे बाहर हो जाते हैं उनका कैप्टेंसी रेस से पत्ता साफ हो जाता है. एक-एक कर सभी घरवाले बाहर हो गए. वहीं आखिरी राउंड में कैप्टेंसी की रेस में लव गिल, आसिफ खान और कनिका मान दिखे. इस दौरान लव और आसिफ बाहर हो गए और घर की नई कैप्टन कनिका मान बन गई हैं. कनिका मान ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर सभी को हरा दिया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में गुल्लू-यंग के बीच हुआ भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद! वीडियो वायरल
आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स
कैप्टेंसी टास्क के दौरान गुल्लू और यंग डीएसए के बीच भी झगड़ा देखने को मिला. दरअसल जैसे ही गुल्लू इस टास्क से आउट हुए, वैसे ही यंग ने उनके ऊपर तंज कस दिया और हंसने लगे. इसके बाद गुल्लू भड़क गए और उन्होंने यंग को धक्का मार दिया. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बड़ा हो गया. वहीं दूसरी ओर इसी टास्क के दौरान स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच भी झड़प देखने को मिली. टास्क के दौरान अरिश्फा का घुटना स्काउट के फेस पर लग गया था, जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: ‘सांसे रुक रही…’, ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी ने किया लव गिल को नॉमिनेट; सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
वहीं इस हफ्ते नॉमिनेशन में 6 कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है. 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं और इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर वीकेंड का वार में खत्म होने जा रहा है. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इनमें स्काउट ओपी, आम्रपाली दुबे, लवप्रीत गिल, गुल्लू, कनिका मान और आसिफ खान का नाम शामिल है. बाकी के घरवाले नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. वहीं अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट के एविक्शन की घोषणा करते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
23 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines