'स्पिरिट' से 'खोसला का घोंसला 2' तक, 2027 में रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में, यहां देखें लिस्ट
Movies Releases in 2027: अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाला है. थिएटर्स में 5 धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको थ्रिलर से लेकर कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Movies Releases in 2027: साल 2027 में सिनेमाघरों में मनोरंजन का मेला लगने वाला है. अगले साल थिएटर्स में 5 धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं. सोशल मीडिया पर फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. इन फिल्मों में आपको कॉमेडी और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इनमें 'स्पिरिट' से लेकर 'खोसला का घोंसला 2' तक शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में और किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
स्पिरिट
2 / 6प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए अगले साल रिलीज होने जा रही है. फिल्म की नई रिलीज डेट भी रिवील हो गई है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में प्रभास के साथ-साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है.
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला मूवी
3 / 6कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म भी अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म का टाइटल अभी रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है. ये फिल्म अगले साल 30 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. जल्द ही इस फिल्म का टाइटल भी रिलीज किया जाएगा.
पुलिस कंपनी
4 / 6फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की ये थ्रिलर ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म अगले साल 2027 में ही रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. इस फिल्म को आप 4 जून 2027 में अगले साल देख सकते हैं. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, फातिमा सना शेख, फरदीन खान, सौरभ शुक्ला, परेश रावल और मकरंद देशपांडे लीड रोल में हैं.
कैप्टन इंडिया
5 / 6कार्तिक आर्यन की ये अपकमिंग फिल्म भी अगले साल 2027 में थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप सिनेमाघरों में 13 अगस्त 2027 को देख सकते हैं. फिल्म का डायरेक्शन शिमित अमीन कर रहे हैं. इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे. इसमें देशभक्ति से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. कार्तिक के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
खोसला का घोंसला 2
6 / 6अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर ये फिल्म भी अगले साल 2027 में तहलका मचाने के लिए आ रही है. फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म का लुक रिलीज किया जा चुका है और ये ही वजह है कि फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही बढ़ गया है. ये फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ-साथ रणवीर शौरी, परवीन डबास, तारा शर्मा, किरण जुनेजा, रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा और दानिश इकबाल मुख्य भूमिका में हैं.