पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर, नक्सल मुक्त भारत की थीम पर होगी एकता परेड

पीएम नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगे. राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाम को एकता परेड होगी और 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा.

PM Modi with Bhupendra Patel in Gujrat

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (बांय). (Image- X/ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर के दौरे पर रहेंगे. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती यानी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पीएम मोदी शामिल होंगे. शुक्रवार को प्रधानमंत्री आनंद मठ के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मां नर्मदा नदी की आरती में हिस्सा लेंगे. वहीं, 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भव्य एकता परेड में शामिल होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा.

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तर्ज पर होगी एकता परेड

इस बार की एकता परेड कई मायनों में खास होने जा रही है. अब तक सुबह आयोजित होने वाली यह परेड इस बार शाम को आयोजित की जाएगी. परेड का आयोजन गणतंत्र दिवस की परेड की तर्ज पर किया जा रहा है. इस वर्ष परेड की मुख्य थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गई है. नक्सल प्रभावित राज्यों से करीब 7 हजार लोग इस आयोजन में शामिल होंगे. परेड में नक्सल मुक्त भारत, वंदे मातरम और नशामुक्त भारत की थीम पर आधारित झांकियां प्रमुख आकर्षण होंगी. इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों की टुकड़ियां भी परेड में हिस्सा लेंगी. ‘नक्सल मुक्त भारत’ के संदेश को लेकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से विशेष थिएटर प्रस्तुति भी दी जाएगी.

विज्ञापन

400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इनमें सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन, आईआरसीटीसी होटल, कैक्टस गार्डन और बटरफ्लाई गार्डन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

गुजरात को 14 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं

केवड़िया के कार्यक्रमों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा और गुजरात के अन्य क्षेत्रों में भी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली इस बार की परेड के जरिए देश की एकता, सुरक्षा और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई का संदेश देने की तैयारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ