Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ, पति निक जोनस और बेटी मालती संग शेयर की फोटोज

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (pic credit- social media)

Entertainment News LIVE Update in Hindi: प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ धूमधाम से करवा चौथ मनाया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं. फोटोज में एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है. इसमें एक्ट्रेस काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने जिन फोटोज को शेयर किया है, उनमें उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं. हालांकि मालती का चेहरा एक्ट्रेस ने हाइड किया हुआ है. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फैंस उनके देसी अंदाज को खूब पसंद अर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.90 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 14.8% रही. वहीं फिल्म ने 15वें दिन 10,313 शोज बुक किए. वहीं फिल्म की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली. हालांकि इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ‘जेलर 2’ ने भारत में अब तक 429.55 करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 502.65 करोड़ है. रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 765.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस कमाई से मेकर्स की भी चांदी-चांदी हो गई है. भले ही 15वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज यानी 30 अक्टूबर को दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है. फैंस के बीच इसको लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों की तादात में फैंस दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचने वाले हैं.

Entertainment News LIVE: 2027 में रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में

अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाला है. थिएटर्स में 5 धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें स्पिरिट, पुलिस कंपनी, कैप्टन इंडिया, खोसला का घोंसला 2 और कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की अपकमिंग मूवी इस लिस्ट में शामिल हैं.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते नॉमिनेशन में 6 कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है. 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं और इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर वीकेंड का वार में खत्म होने जा रहा है. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इनमें स्काउट ओपी, आम्रपाली दुबे, लवप्रीत गिल, गुल्लू, कनिका मान और आसिफ खान का नाम शामिल है.

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी'

क्राइम थ्रिलर एक्शन फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा फाइनली कर दी गई है. ये फिल्म एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. थिएटर में जिन सीन्स को नहीं दिखाया गया, अब उन सीन्स को फैंस ओटीटी पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं. ये फिल्म आज यानी 30 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है.

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला. इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स आपस में एक-दूसरे से कंपीट करते नजर आए. इस टास्क को जीतकर कनिका मान घर की कैप्टन बन गई हैं.

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ धूमधाम से करवा चौथ मनाया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं. फोटोज में एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है. इसमें एक्ट्रेस काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने जिन फोटोज को शेयर किया है, उनमें उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं. हालांकि मालती का चेहरा एक्ट्रेस ने हाइड किया हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ