IND vs NZ: धमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने बताया कारण

IND vs NZ: टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की थी. लेकिन उसके बाद भी उन्हें चौथे टी-20 मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके पीछे का कारण भी बताया है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi चौथे टी-20 मुकाबले की प्लेइंग 11 से हुए बाहर (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जा रहा है. जहां पर दोनों ही टीमें जीत के इरादे के साथ उतरी हैं. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने सभी को हैरान कर दिया. प्लेइंग 11 से उन्होंने पिछले मुकाबले के हीरो वैभव सूर्यवंशी को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके पीछे का कारण भी टॉस के समय बताया है.

विज्ञापन

क्यों वैभव सूर्यवंशी हुए प्लेइंग 11 से बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में ही 45 रनों की पारी खेली थी. जिसके बाद भी अगले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. दरअसल इस सीरीज में वैभव को प्लेइंग 11 में मौका तभी मिला, जब ईशान किशन इंजरी के कारण प्लेइंग 11 से बाहर हुए. वैभव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैच खेले. जिसमें से 1 मैच में उन्होंने अच्छा किया. वहीं पहले मुकाबले में वो बुरी तरह से फेल हो गए थे. 

विज्ञापन

चौथे टी-20 मुकाबले से पहले ईशान किशन पूरी तरह से फिट हो गए हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी पूरी तरह से पक्की हो गई. किशन की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट को एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी को ही बेंच पर बिठाना पड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय भी यही कहा कि किशन की वापसी के कारण वैभव को बाहर जाना पड़ा है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर सलामी जोड़ी में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहते हैं.  

ऐसे में इस मुकाबले के दौरान भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ अहम पारियां खेली है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहता है. इन दोनों ही खिलाड़ियों पर चौथे मुकाबले में भी धमाकेदार शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा कमबैक होने के बाद ईशान किशन को भी शानदार पारी खेलनी होगी.

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.  

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ