Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें फिल्म?

Mirzapur The Movie OTT Release: पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को फैंस अब ओटीटी पर भी देख सकेंगे. चलिए जानते हैं फिल्म किस ओटीटी पर कब रिलीज होने जा रही है.

mirzapur the movie ott release

'मिर्जापुर द मूवी' की ओटीटी रिलीज आई सामने (pic credit- instagram)

Mirzapur The Movie OTT Release: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की लेटेस्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है. जो फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके, वो अब इस फिल्म को ओटीटी पर घर बैठे इस फिल्म को बिंज वॉच कर सकते हैं. सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी ऑडियंस का दिल जीतती नजर आने वाली है. चलिए आपको बताते हैं पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ये फिल्म किस ओटीटी पर कब रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर कब देखें फिल्म?

सुपरहिट क्राइम थ्रिलर एक्शन फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा फाइनली कर दी गई है. ये फिल्म एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. थिएटर में जिन सीन्स को नहीं दिखाया गया, अब उन सीन्स को फैंस ओटीटी पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं. ये फिल्म आज यानी 30 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है.

विज्ञापन

कैप्शन में क्या लिखा?

प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर धमाकेदार कैप्शन भी लिखा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भौकाल आ चुका है. मिर्जापुर द मूवी को प्राइम वीडियो पर देखें.’ इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस कमेंट भी कर रहे हैं और फिल्म की ओटीटी रिलीज पर खूब खुशी जता रहे हैं. वहीं ओटीटी पर इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में एक्शन, क्राइम और थ्रिलर सीन्स का भरपूर डोज मिलेगा.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट और कलेक्शन

फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ कई सितारे शामिल हैं. इनमें अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर और मोहित मलिक जैसे सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों ने कमाल की एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया है. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 233.73 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 339.84 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ