सोने से पहले की गईं ये 5 गलतियां चुपचाप कमजोर कर रही हैं आपका दिल, डॉक्टर ने कहा आज ही बदलें आदतें
कई बार 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी अगर आपको थकान महसूस हो रही है तो आप कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं, जिनका सीधा असर दिल पर पड़ रहा है. ये गलतियां कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए खानपान और एक्सरसाइज पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन रात को सोने से पहले की आदतों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले की कुछ गलतियां आपकी दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं? रात में देर तक मोबाइल चलाना, भरपूर नींद न लेना और गलत समय पर खाना खाने जैसी आदतें लंबे वक्त तक दिल को इफेक्ट करती हैं. इसलिए डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके (एमबीबीएस डॉक्टर और माई एक्सपर्ट डॉक्टर की फाउंडर) का कहना है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका लोगों पर ध्यान ही नहीं जाता. ये चीजें कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
रात में बार-बार नींद खुलना
2 / 6अगर आपकी नींद रात में बार-बार खुलती है या एक बार नींद खुलने के बाद दोबारा नींद 5 से 10 मिनट बाद आती है. ऐसा होना दिल और शरीर को कमजोर कर सकता है. डॉक्टर का कहना है कि बार-बार नींद खुलना इंटरप्टेड स्लीप या स्लीप एपनिया जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है. इसलिए आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए और अपने स्लीप साइकिल पर बात करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें-
खर्राटे लेना
3 / 6नींद कम लेना या पूरी नींद लेने के बाद भी थकान हो रही है तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी पूरी तरह से रिकवर ही नहीं हो पाई है. अगर आप खर्राटे ले रहे हैं तो यह भी आपकी नींद को खराब करने का काम करती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह आदत सीवियर स्ट्रेस में डालने का काम करती है.
झटके से नींद खुलना
4 / 6अगर आप अचानक झटके से उठते हैं या फिर अलार्म की वजह से नींद अचानक खुल जाती है. झटके से उठने की वजह से शरीर पूरी तरह से रिपेयर नहीं हो पाता और पूरे दिन थका हुआ महसूस करता है.
पेट के बल सोना
5 / 6कुछ लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है. अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो इससे आपकी हेल्थ इफेक्ट हो सकती है. यह सोने के लिए अच्छी पोजीशन नहीं है, जिससे नींद खराब होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.
सोने की साइकिल फिक्स न होना
6 / 6अगर आपके सोने का टाइम फिक्स नहीं है या उठने का समय फिक्स नहीं होता. इंसान या तो देर से सोते हैं या देर से उठते हैं. इससे नींद काफी इफेक्ट होती है, जिससे दिल कमजोर हो जाता है. इसे भी पढ़ें- सिर्फ वेजिटेरियन होना ही नहीं, इन 5 कारणों से भी हो सकती है विटामिन B12 की कमी; डॉक्टर ने बताया