Ranbir Kapoor Shares Proposal Story: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में एक्टर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दिए. इस दौरान एक्टर के साथ साई पल्लवी और रवि दुबे भी नजर आए. अमिताभ बच्चन ने इन सितारों की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की तारीफ की और ये भी कहा कि पूरी दुनिया इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है. बिग बी के शो में रणबीर कपूर मस्ती मजाक करते दिखाई दिए. वहीं इस दौरान एक्टर ने आलिया भट्ट को जंगल में प्रपोज करने का किस्सा भी रिवील किया. जिस पर अमिताभ बच्चन की भी हंसी छूट गई.
रणबीर कपूर का खास कनेक्शन
दरअसल शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अफ्रीका के मसाई मारा की बात की. वहीं बिग बी ने ये भी कहा कि रणबीर कपूर का इस जगह से खास कनेक्शन रहा है. इस पर रणबीर कपूर भी बोलते दिखाई दिए कि हां ये जगह मेरे लिए काफी खास रही है. इसी मसाई मारा के जंगल में ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को शादी के लिए प्रपोज किया था. वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रपोजल की फोटोज काफी वायरल हुई थीं. अब केबीसी में रणबीर कपूर ने इस प्रपोजल से जुड़ा किस्सा ऑडियंस के साथ शेयर किया.
रणबीर ने सुनाया प्रपोजल का किस्सा
एक्टर ने कहा, ‘मसाई मारा के बीच जंगल में मैंने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था. हम लोग जंगल सफारी के लिए गए थे और मैंने अपने गाइड और ड्राइवर को टिप दी थी कि कहीं बीच जंगल में रोक देना. मैं अंगूठी घर से लेकर गया था. बीच जंगल में मैंने 3 बब्बर शेर के सामने आलिया को प्रपोज किया.’ रणबीर ने आगे कहा, ‘मेरी शेरनी मेरे सामने खड़ी थी और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर बैठा हुआ था. बेबी, क्या तुम मुझसे शादी करोगी.’ ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी खुशी से चौंक गए. रणबीर ने ये भी कहा कि मैंने अपने फोटोग्राफर को प्रपोजल का फोटो लेने के लिए भी कहा, क्योंकि लड़कियों को फोटो क्लिक करवाने का काफी शौक होता है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
रणबीर कपूर का प्रपोजल का किस्सा फैंस को खूब पसंद आ रहा है. बता दें रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में लॉस एंजेलिस में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर हुआ. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और शीबा चड्ढा लीड रोल में हैं.